✕

होम / बिजनेस / Google ने फिर की कर्मचारियों की छंटनी, 200 लोगों को गंवानी पड़ी अपनी नौकरी

Google ने फिर की कर्मचारियों की छंटनी, 200 लोगों को गंवानी पड़ी अपनी नौकरी

पिछले महीने सैकड़ों कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद गूगल ने एक बार फिर से 200 कर्मचारियों की छंटनी की है. कई दूसरी कंपनियां भी कर्मचारियों को काम से निकाल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टेक दिग्गज गूगल (Google) में फिर से छंटनी की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, कंपनी ने अपने ग्लोबल बिजनेस यूनिट में से करीब 200 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है. गूगल के लिए यह टीम दुनियाभर में सेल्स और पार्टनरशिप का काम देखती है. बताया जा रहा है कि बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक फोकस कर रही हैं. एक बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री में बदलाव हो रहा है और शायद इसी वजह से कर्मचारियों की भी छंटनी हो रही है. 

इस वजह से कंपनी कर रही छंटनी

गूगल के इस कदम की जानकारी द इन्फॉर्मेशन ने अपनी रिपोर्ट में दी है. बताया जा रहा है कि कंपनियां डेटा सेंटर और एआई डेवलपमेंट पर खर्च कर रही हैं. इसके चलते कई पुराने सेगमेंट्स खत्म हो रहे हैं या वहां कर्मचारियों की संख्या कम की जा रही है. रॉयटर्स को दिए एक बयान में गूगल ने इन बदलावों को 'स्मॉल एडजस्टमेंट' बताया. इनका मकसद सहयोग को अधिक बढ़ावा देना और ग्राहकों को कितनी जल्दी सेवाएं दी जा रही हैं, इसमें सुधार करना है. 

पिछले महीने भी की थी छंटनी 

बता दें कि गूगल ने पिछले महीने ही प्लेटफॉर्म और डिवाइस डिवीजन से सैकड़ों कर्मचारियों को निकाल दिया था, जिसमें एंड्रॉइड, पिक्सेल और क्रोम शामिल थे. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 2023 की शुरुआत में 12,000 कर्मचारियों की छाटनी किए जाने के अपने प्लान का ऐलान किया था, जो कंपनी के टोटल वर्कफोर्स का लगभग 6 परसेंट है. दिसंबर 2024 तक गूगल में कर्मचारियों की संख्या 183,000 से अधिक थी. 

कई दूसरी कंपनियों ने भी निकाले लोग

गूगल में इस बड़े पैमाने पर हो रही छंटनी टेक सेक्टर के एक नई दिशा में रुख करने की ओर इशारा करती है. इस साल की शुरुआत में ही मेटा ने खराब परफॉर्मेंस करने वाले 5 परसेंट कर्मचारियों की छंटनी की थी. माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक्सबॉक्स डिवीजन में कटौती की, अमेजन ने कई यूनिट्स में लोग कम किए और एप्पल ने अपनी डिजिटल सर्विस विंग में कर्मचारियों की संख्या में कटौती की.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

14 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

15 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

16 hours ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

14 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

14 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

16 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

15 hours ago

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

16 hours ago