होम / बिजनेस / 2023 को अलविदा कहने के लिए बेकरार होंगे Adani, इस साल ने दिए हैं कई जख्म 

2023 को अलविदा कहने के लिए बेकरार होंगे Adani, इस साल ने दिए हैं कई जख्म 

गौतम अडानी के लिए 2023 काफी बुरा रहा. साल की शुरुआत में ही हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आ गई थी, जिसने अडानी को काफी नुकसान पहुंचाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए 2023 बेहद बुरा साबित हुआ. साल की शुरुआत में ही उन्हें ऐसा झटका लगा, जिसका असर सालभर दिखाई देता रहा. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जनवरी में आई थी, इससे पहले अडानी दौलत के पहाड़ पर बैठे थे और इस पहाड़ का आकार लगातार बड़ा होता जा रहा था. लेकिन रिपोर्ट ने अडानी के 'अच्छे दिनों' को 'बुरे दिन' में तब्दील कर दिया. अडानी समूह की कंपनियों के शेयर एक ही झटके आसमान से जमीन पर आ गिरे. अरबपतियों की लिस्ट में अडानी दूसरे नंबर से फिसलकर काफी नीचे पहुंच गए.   

सबसे ज्यादा गंवाया
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते ही गौतम अडानी 2023 में सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने वाले अरबपति बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, इस साल अडानी की नेटवर्थ में 36.3 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है, जो दूसरे अरबपतियों के मुकाबले ज्यादा है. चीन के Zhang Yiming ने 2023 में अब तक 12.6 अरब डॉलर गंवाएं हैं. इसी तरह, Ma Huateng की नेटवर्थ में 3.77 अरब डॉलर और Jack Ma की नेटवर्थ में 2.41 अरब डॉलर की कमी आई है. वहीं, इटली के बिजनेसमैन Giovanni Ferrero और उनके परिवार की नेटवर्क इस साल 8.48 अरब डॉलर घटी है. 

ये भी पढ़ें - फिर शॉपिंग के मूड में Adani, 100% हिस्सेदारी के लिए अब इस पर लगाया दांव

इतना रह गया मार्केट कैप
24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी. इससे पहले, अडानी के लिए सबकुछ अच्छा चल रहा था. वह कुछ समय के लिए दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बन गए थे. लेकिन रिपोर्ट के बाद उनके बुरे दिन शुरू हो गए. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले अडानी समूह का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया था, जो वर्तमान में 14 लाख करोड़ रुपए है. इसी साल नौ मार्च को तो समूह का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए रह गया था, लेकिन बाद में इसमें सुधार देखने को मिला. अडानी की नेटवर्थ की बात करें, तो आज वह 84.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 96.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूके कोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश

अदालत ने नीरव मोदी को लगभग 10.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. यह रकम उन कर्जों से जुड़ी है, जिनकी व्यक्तिगत गारंटी नीरव मोदी ने दी थी.

1 hour ago

Meta-CRED डील पर उठे बड़े सवाल, डेटा स्वामित्व और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

व्हाट्सऐप, क्रेड और भारतीय उपभोक्ताओं के डेटा को लेकर सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

1 hour ago

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, क्या आज भी जारी रहेगी गिरावट? निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों पर

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 893.39 अंक गिरकर 76,200.68 पर बंद हुआ था. वहीं NSE एनएसई निफ्टी 278.80 अंक टूटकर 23,824.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

1 hour ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

18 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, क्या आज भी जारी रहेगी गिरावट? निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों पर

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 893.39 अंक गिरकर 76,200.68 पर बंद हुआ था. वहीं NSE एनएसई निफ्टी 278.80 अंक टूटकर 23,824.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

1 hour ago

सैमसोनाइट के बोर्ड में समीर सुनेजा की एंट्री, वैश्विक उपभोक्ता अनुभव को मिलेगा नया आयाम

समीर सुनेजा के पास उपभोक्ता वस्तु उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. उन्हें बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, नवाचार, ब्रांड प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार का व्यापक अनुभव हासिल है.

1 hour ago

यूके कोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश

अदालत ने नीरव मोदी को लगभग 10.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. यह रकम उन कर्जों से जुड़ी है, जिनकी व्यक्तिगत गारंटी नीरव मोदी ने दी थी.

1 hour ago

Meta-CRED डील पर उठे बड़े सवाल, डेटा स्वामित्व और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

व्हाट्सऐप, क्रेड और भारतीय उपभोक्ताओं के डेटा को लेकर सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

1 hour ago

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

20 hours ago