होम / बिजनेस / Swiggy ने 'मूनलाइटिंग पॉलिसी' लाकर कमाल कर दिया! अब एक साथ कर सकते हैं दो-दो नौकरी
Swiggy ने 'मूनलाइटिंग पॉलिसी' लाकर कमाल कर दिया! अब एक साथ कर सकते हैं दो-दो नौकरी
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "इसमें ऐसे कार्य हो सकते हैं जो ऑफिस के बाद या हफ्ते की छुट्टी के दौरान किए जा सकते हों."
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्ली: 'ऑनलाइन' खाना ऑर्डर तथा 'डिलिवरी' करने वाली कंपनी स्विगी ने बुधवार को अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी. कंपनी कर्मचारियों के फायदे के लिए 'मूनलाइटिंग पॉलिसी' लेकर आई. इस पॉलिसी की घोषणा करते हुए कंपनी ने कहा कि वह इंडस्ट्री में अपनी तरह की पहली 'मूनलाइटिंग' पॉलिसी लेकर आई है, जिसमें कर्मचारी कंपनी से इंटरनल मंजूरी लेकर दूसरे काम भी कर सकते हैं.
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "इसमें ऐसे कार्य हो सकते हैं जो ऑफिस के बाद या हफ्ते की छुट्टी के दौरान किए जा सकते हों. वे काम किए जा सकते हैं, जिससे उनके मूल काम पर असर नहीं पड़े और न ही स्विगी के व्यवसाय को लेकर हितों का टकराव हो."
'मूनलाइटिंग पॉलिसी'
'मूनलाइटिंग पॉलिसी' के तहत कर्मचारियों को एक और नौकरी करने की इजाजत होती है. वे दूसरी नौकरी कुछ नियम एवं शर्तों के साथ अपने मूल काम के कामकाजी घंटों के अतिरिक्त कर सकते हैं. कंपनी ने इस कदम के पीछे वजह बताई कि देशभर में लॉकडाउन लगने के दौरान अनेक कामकाजी लोगों के नए शौक विकसित हुए. कई ने ऐसे काम शुरू कर दिए, जो उन्हें आय का अतिरिक्त स्रोत देती है.
क्या कर सकते हैं
कंपनी ने कहा, "यह किसी गैर सरकारी संगठन के साथ स्वैच्छिक रूप से काम करना, डांस ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर कंटेंट देने जैसे काम हो सकते हैं. स्विगी का मानना है कि पूर्णकालिक रोजगार के अलावा इस तरह की परियोजनाओं का किसी भी व्यक्ति के पेशेवर और व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है."
दफ्तर आने की अनिवार्यता भी समाप्त
आपको बता दें कि पिछले महीने ही स्विगी ने अपने कर्मचारियों के दफ्तर आने की अनिवार्यता को समाप्त करते हुए स्थायी रूप से कहीं से भी काम करने की सुविधा देने की घोषणा की थी.
VIDEO: इन शहरों में Petrol से भी महंगी हुई CNG
टैग्स