✕

होम / बिजनेस / नए साल पर मिली खुशखबरी, सरकार के खजाने में हुई बढ़ोतरी, दिसंबर में 7.3% बढ़ा GST कलेक्शन

नए साल पर मिली खुशखबरी, सरकार के खजाने में हुई बढ़ोतरी, दिसंबर में 7.3% बढ़ा GST कलेक्शन

1 जनवरी को जारी डेटा के मुताबिक दिसंबर में GST कलेक्शन 1.77 लाख करोड़ रुपये पर रहा है जो कि साल दर साल आधार पर 7.3 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) कलेक्शन में दिसंबर 2024 में उछाल देखा गया है. 1 जनवरी को जारी डेटा के मुताबिक दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन साल दर साल आधार पर 7.3 फीसदी बढ़कर 1.77 लाख करोड़ रुपये पर रहा है. साल 2023 के दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन 1.65 लाख करोड़ रुपये पर रहा था. जब से जीएसटी की व्यवस्था चालू हुई है, केंद्र सरकार के खजाने में योगदान देने वाला सबसे बड़ा कारक जीएसटी ही है.

लगातार 10वीं बार कलेक्शन 1.77 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा

दिसंबर में ये 1.77 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा लगातार दसवीं बार 1.7 लाख करोड़ रुपये से ऊपर के जीएसटी कलेक्शन को दिखा रहा है. हालांकि एक और सच ये है कि ये अप्रैल 2024 के 2.1 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी कलेक्शन से पीछे है. वहीं ये जीएसटी ग्रोथ पिछले 3 महीनों में सबसे कम भी है. हालांकि जीएसटी कलेक्शन पिछले तिमाही से बेहतर रहे हैं.

पिछली तिमाही से बेहतर रहा इस तिमाही का जीएसटी कलेक्शन

अक्टूबर-दिसंबर 2024 में जीएसटी कलेक्शन का औसत देखा जाए तो ये 1.82 लाख करोड़ रुपये पर आया है जबकि इससे पिछली तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2024 के दौरान जीएसटी का औसत कलेक्शन 1.77 लाख करोड़ रुपये पर रहा था. वहीं अगर इसको पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले देखा जाए तो ये जीएसटी कलेक्शन 8.3 फीसदी ज्यादा रहा है.

GST रेवेन्यू बढ़ने का अर्थ

इस बार की तिमाही में जीएसटी का राजस्व पिछली तिमाही से बढ़कर रहा है जो कि अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रदर्शन का संकेत करता है. दूसरी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था लड़खड़ाती दिखी क्योंकि अप्रैल-जून के दौरान आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी 6.7 परसेंट से गिरकर 5.4 परसेंट पर आ गई थी. ये इसके सात तिमाहियों का सबसे निचला स्तर था. 

इसी कारण से देश के केंद्रीय बैंक यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर भी नीतिगत दरों में बदलाव करने का दबाव देखा जा रहा है. RBI को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में भारत ती इकोनॉमी 6.6 परसेंट की दर से बढ़त हासिल करेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

23 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago