✕

होम / बिजनेस / रोजगार पर आई गुड न्यूज, EPFO से अक्टूबर में जुड़े 13.41 लाख सदस्य, जानिए पूरी डिटेल्स

रोजगार पर आई गुड न्यूज, EPFO से अक्टूबर में जुड़े 13.41 लाख सदस्य, जानिए पूरी डिटेल्स

साल खत्म होने से पहले रोजगार के मोर्चे पर सरकार के लिए अच्छी खबर आई है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से अक्टूबर में 13.41 लाख सदस्य जुड़े हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एंप्लाईज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने अक्टूबर 2024 का पेरोल डेटा जारी किया है. इसके तहत जानकारी दी गई है कि ईपीएफओ ने अक्टूबर 2024 में 13.41 लाख मेंबर्स को अपने साथ जोड़ा है. ईपीएफओ ने अपने साथ अक्टूबर 2024 में 7.50 लाख नए मेंबर्स जोड़े हैं. EPFO के साथ जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या इस बात का संकेत है कि संगठित क्षेत्र में रोजगार के मौके बढ़ते जा रहे हैं और कर्मचारियों के फायदे से जुड़ी जागरुकता भी बढ़ रही है. इसके साथ ही EPFO के चलाए जा रहे सफल जुड़ाव कार्यक्रम के जरिए भी एंप्लाईज की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है.

नई मेंबर्स की अच्छी संख्या

अक्टूबर 2025 में जितने नए सदस्य ईपीएफओ के साथ जुड़े हैं, उनमें से 58.49 फीसदी संख्या ऐसे कर्मचारियों की है जिनकी उम्र 18 साल से 25 साल के बीच है. अक्टूबर में इनकी कुल संख्या 5.43 लाख सदस्यों की रही है. ये खास तौर पर ईपीएफओ में चल रहे ट्रेंड का विस्तार ही है जिसके तहत ये देखा जा सकता है कि ज्यादातर पहली बार नौकरी जॉइन करने वाले युवाओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है और ये ईपीएफओ में भी जॉइन कर रहे हैं.

दोबारा जॉइन करने वाले सदस्यों का डेटा

पेरोल डेटा के मुताबिक करीब 12.90 लाख सदस्यों ने ईपीएफओ से एक्जिट लिया और इसके बाद ईपीएफओ को दोबारा जॉइन किया है. ये अक्टूबर 2023 के मुकाबले साल दर साल आधार पर 16.23 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. इन सदस्यों ने अपने नौकरी बदलने के दौरान ईपीएफओ से एक्जिट लिया और इसके बाद अपने एंप्लाई बेनेफिट्स को देखते हुए ईपीएफओ से दोबारा जुड़ने का फैसला लिया है.

EPFO में किसका कितना रहा योगदान

ईपीएफओ में राज्यवार आंकड़ों को देखा जाए तो अक्टूबर में 61.32 फीसदी योगदान टॉप 5 स्टेट/यूटी का रहा था जो कि कुल मिलाकर 8.22 लाख नेट मेंबर्स का योगदान रहा है. इसमें भी सबसे अधिक 22.18 फीसदी का योगदान महाराष्ट्र की ओर से आया है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिल नाडु, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना और गुजरात ने इंडीविजुअल तौर पर अक्टूबर के दौरान 5 फीसदी नेट मेंबर्स को जोड़ने का योगदान दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago