होम / बिजनेस / Paytm के लिए आई गुड न्यूज, सरकार ने दी PPSL में निवेश के लिए मंजूरी!

Paytm के लिए आई गुड न्यूज, सरकार ने दी PPSL में निवेश के लिए मंजूरी!

वन97 कम्युनिकेशन के स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (पीपीएसएल) में ‘डाउनस्ट्रीम’ निवेश के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फिनटेक फर्म वन97 कम्यूनिकेशन्स (One97 Communications) की स्वामित्व वाली पेटीएम (Paytm) को पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) में डाउनस्ट्रीम निवेश के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है. कंपनी द्वारा ये जानकारी एक नियामक फाइलिंग में दी गई है. बता दें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर 2022 में पेटीएम के पीए लाइसेंस परमिट आवेदन को खारिज कर दिया था.  साथ ही और कंपनी को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मानदंडों के तहत प्रेस नोट 3 अनुपालन के साथ फिर से आवेदन करने का निर्देश दिया था. 

अब पीए के लिए आवेदन करेगी पेटीएम 
पेटीएम ने नियामक फाइलिंग में कहा कि भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग से पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) को डाउनस्ट्रीम निवेश के लिए मंजूरी मिल गई है. इस मंजूरी के साथ पीपीएसएल अपने पीए आवेदन को फिर से जमा करने के लिए आगे बढ़ेगी. इस बीच, पीपीएसएल मौजूदा भागीदारों को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेशन सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगी.

RBI ने 2022 में खारिज कर दिया था PA लाइसेंस 
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर 2022 में पेटीएम के पीए लाइसेंस परमिट आवेदन को खारिज कर दिया था और कंपनी को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मानदंडों के तहत प्रेस नोट 3 अनुपालन के साथ फिर से आवेदन करने का निर्देश दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  सरकार ने भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश के लिए अपनी पूर्व स्वीकृति अनिवार्य कर दी थी. आवेदन अस्वीकृति के समय चीन का अलीबाबा समूह कंपनी में सबसे बड़ा हितधारक था. आरबीआई के पीए दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि एक एकल इकाई भुगतान एग्रीगेटर सेवाओं के साथ ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस प्रदान करना जारी नहीं रख सकती है. ऐसी भुगतान एग्रीगेटर सेवाओं को ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस व्यवसाय से अलग किया जाना चाहिए.

क्या है पेटीएम के शेयर का हाल?
गुरुवार यानी 29 अगस्त को खबर लिखने के दौरान पेटीएम का शेयर 1.2 प्रतिशत की धीमी गति के साथ 543.90 रुपये पर कारोबार करता दिखा. वहीं बुधवार को ट्रेडिंग के अंत में यह शेयर 538 रुपये पर बंद हुआ. आपको बता दें, पेटीएम के शेयरों में ये सुस्ती ऐसे समय में आई जब भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा को दिए गए कर्मचारी स्टॉक विकल्पों पर नोटिस जारी किया है.

इसे भी पढ़ें-Voda-Idea की कम नहीं हो रही मुश्किलें, अब GST विभाग से मिला करोड़ों रुपये का टैक्स नोटिस!
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

4 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

13 minutes ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

28 minutes ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

40 minutes ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

16 hours ago

बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

4 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

13 minutes ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

40 minutes ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

28 minutes ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

16 hours ago