✕

होम / बिजनेस / भारत की GDP के लिए अच्छी खबर, इस रेटिंग एजेंसी ने फिर से जताया भरोसा

भारत की GDP के लिए अच्छी खबर, इस रेटिंग एजेंसी ने फिर से जताया भरोसा

दुनिया की एक बड़ी रेटिंग एजेंसी ने फिर भारत पर भरोसा जताया है, एजेंसी ने अपने अनुमानों को संशोधित करते हुए बड़ा बदलाव किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर है. रेटिंग एजेंसी फिच(Fitch) ने भारत पर फिर से भरोसा जताया है. रेटिंग एजेंसी ने भारत को लेकर अपनी अनुमानित विकास दर को 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया और यह भी उम्मीद जताई कि आरबीआई(RBI) जुलाई से सितंबर तक दर में 50 बीपीएस(Business process services) की कटौती करेगा, साथ ही यह भी कहा कि उसे 2024 के अंत तक देश के सीपीआई(Consumer Price Index) में 4% की गिरावट का अनुमान है.

भारत में EM के लिए संभावनाएं उज्जवल

रेटिंग एजेंसी फिच ने अपने पहले के अनुमानों को संशोधित करते हुए कहा कि चीन को छोड़कर खासकर भारत में इमर्जिंग मार्केट(EM) के लिए संभावनाएं उज्ज्वल हो गई हैं, अब उसे उम्मीद है कि मार्च 2024 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में विकास दर 7.8% और वित्त वर्ष 2024-25 में 7% तक पहुंच जाएगी.

तीन महीने में GDP में हुई 8% से अधिक की वृद्धि

लगातार तीन महीने में सकल घरेलू उत्पाद(GDP) की वृद्धि 8% से अधिक होने पर रेटिंग एजेंसी ने कहा कि उसे चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में विकास की गति में कमी की उम्मीद है, जिसका अर्थ है कि वित्त वर्ष 2023-24 में 7.8% की वृद्धि का अनुमान है.

भारत के अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत

फिच के अनुमान पर मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि कुल मिलाकर, अर्थव्यवस्था के कई बिंदुओं पर भारत सही तरीके से आगे बढ़ रहा है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के लिए भारत में संभावित जीडीपी वृद्धि के अपने अनुमान को 7 प्रतिशत के करीब रखना भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत हैं.

IMF भी कर चुका है बड़ा दावा

अतंरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) भी भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा दावा कर चुकी है. आईएमएफ के अनुसार, आने वाले दो साल 2024 और 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी. आईएमफ ने बताया कि था भारत का विकास दर चीन से भी आगे भी रहेगा. वैश्विक संस्था के मुताबिक, विकासशील देशों की सूची में भारत आने वाले वर्षों में सबसे मजबूत रहेगा.

फिच ने बरकरार रखी थी भारत की रेटिंग

रेटिंग एजेंसी ने इससे पहले 16 जनवरी को भारत की रेटिंग को 'बीबीबी' पर बरकरार रखा था. साथ ही उसने भारत को 'स्थिर' आउटलुक दिया था. रेटिंग एजेंसी ने जारी अपने बयान में कहा था कि, "भारत अगले कुछ सालों में ग्लोबल स्तर पर सबसे तेजी से विकास करने वाले देशों में से एक बने रहने के लिए तैयार है, फिच रेटिंग्स ने कहा कि लंबी अवधि की फॉरेन करेंसी इश्यूर डिफॉल्ट रेटिंग (IDR) को 'बीबीबी' पर बरकरार रखा गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

21 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.