✕

होम / बिजनेस / भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए Good News, इस ग्लोबल एजेंसी ने ग्रोथ रेट में की बढ़ोतरी

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए Good News, इस ग्लोबल एजेंसी ने ग्रोथ रेट में की बढ़ोतरी

अमेरिका स्थित एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में मजबूत घरेलू गति के बीच वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की वृद्धि 6.4 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया था जिसे बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की जीडीपी दर तेज बने रहने की उम्मीद है. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) पर रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (S&P) के आंकड़ों से सकारात्मक संदेश मिला है. S&P ने अगले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाकर 6.8 फीसदी कर दिया है. S&P ग्लोबल ने अपने अनुमान में 40 बेसिस प्वॉइंट का इजाफा किया है. अमेरिका स्थित एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में मजबूत घरेलू गति के बीच वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की ग्रोथ 6.4 फीसदी होने का अनुमान लगाया था. मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.6 फीसदी की ग्रोथ होने का अनुमान है.

रिपोर्ट में क्या कहा गया?

S&P ने एशिया प्रशांत के लिए अपने ‘इकोनॉमिक आउटलुक’ में कहा कि एशिया की उभरते बाजार की अर्थव्यवस्थाओं के लिए हम आम तौर पर मजबूत ग्रोथ का अनुमान लगा रहे हैं. जिसमें भारत, इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम लीडर हो सकते हैं. एजेंसी के अनुसार, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़े पैमाने पर घरेलू मांग-आधारित अर्थव्यवस्थाओं में घरेलू खर्च करने की क्षमता पर उच्च ब्याज दरों और महंगाई के प्रभाव ने दूसरी छमाही में तिमाही आधार पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की ग्रोथ को कम किया है. S&P ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 (मार्च 2025 को समाप्त) में भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी हो जाएगी.

इंडिगो के शेयर में आखिर क्‍यों हुआ इजाफा? अब इस टारगेट प्राइस की हो रही है भविष्‍यवाणी

2024 में घट सकती हैं ब्याज दरें

S&P ने कहा कि भारत में कैलेंडर ईयर 2024 में ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वॉइंट तक की कटौती होने की संभावना है. रिपोर्ट के अनुसार भारत में धीमी मुद्रास्फीति, कम राजकोषीय घाटा और कम अमेरिकी पॉलिसी रेट, भारतीय रिजर्व बैंक के लिए दरों में कटौती शुरू करने के लिए आधार तैयार करेंगी, अमेरिकी पॉलिसी रेट के लिए हमारे अनुमान के अनुरूप, हम बड़े पैमाने पर ये कदम साल की दूसरी छमाही में होने की उम्मीद करते हैं.

चीन की GDP में गिरावट का अनुमान

एशिया-प्रशांत (Asia–Pacific) क्षेत्र में विकसित अर्थव्यवस्थाओं के बारे में S&P ग्लोबल ने कहा कि दक्षिण कोरिया, ताइवान और सिंगापुर जैसी व्यापार-निर्भर अर्थव्यवस्थाओं में ग्रोथ की उम्मीद है इसके साथ ही चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसी अपेक्षाकृत घरेलू मांग-आधारित अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट रहने का अनुमान है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

13 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago