होम / बिजनेस / भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! टूरिज्म में आ रहा बूम, इन शहरों की बल्ले-बल्ले

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! टूरिज्म में आ रहा बूम, इन शहरों की बल्ले-बल्ले

भारत द्वारा यात्राओं पर लगे तमाम प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा के बाद से भारत यात्रा पर आने वाले अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: यात्रा प्रतिबंधों पर लगातार ढिलाई जारी है और ऐसे में अंतरराष्‍ट्रीय ट्रैवलर्स भारत में सफर के अवसरों को तलाशने लगे हैं. यह खुलसा AIRBNB द्वारा जारी डेटा से हुआ है. इतना ही नहीं, ट्रैवलर्स अब ज्यादा समय के लिए भारत में रुकना चाहते हैं. इसकी वजह से स्‍थानीय लोगों के लिए अधिक आर्थिक अवसर भी पैदा हो रहे हैं.

60 प्रतिशत ज्यादा हो रहा सर्च
भारत द्वारा यात्राओं पर लगे तमाम प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा के बाद से भारत यात्रा पर आने वाले अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटकों द्वारा भारत में AIRBNB स्‍टे को 2021 मुकाबले 2022 में 60 प्रतिशत अधिक सर्च किया गया. यह इस बात का सूचक है कि पर्यटन उद्योग एक बार फिर देश में आर्थिक रिकवरी को बढ़ावा दे रहा है. 

हिल स्टेशंस पर भी जाना चाह रहे पर्यटक
YouGov द्वारा करवाए गए एयरबीएनबी सर्वे के अनुसार, 87 प्रतिशत भारतीय सफर करते हुए या अपने मूल निवास स्‍थान से कहीं दूर रहकर काम करने की तैयारी में जुटे हैं. एयरबीएनबी डेटा से यह भी सामने आया है कि रिवेंज ट्रैवल पूरे जोर-शोर से जारी है और यात्री शहरों के अलावा पर्वतीय स्‍थलों तथा समुद्रतटों को भी पसंद कर रहे हैं.

भारत के पसंदीदा शहर कौन-कौन से
भारत में, नई दिल्‍ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद तथा चेन्‍नई जैसे महानगर घरेलू तथा अंतरराष्‍ट्रीय दोनों श्रेणियों के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं. इसी तरह, ट्रैवलर्स गोवा, केरल, पांडिचेरी के लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशंस के अलावा हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड जैसे हिल स्‍टेशनों को भी पसंद कर रहे हैं. इससे साफ है कि इन लोकप्रिय पर्यटन स्‍थलों के लिए एक बार फिर सैलानियों का स्‍वागत-सत्‍कार करने का जबर्दस्‍त अवसर सामने आ रहा है.

सबसे अधिक किस देश के टूरिस्ट आ रहे
महामारी के दौरान यहां यात्रियों की संख्‍या में भारी गिरावट आ चुकी थी. भारत में ट्रैवल संबंधी सर्च के मामले में, कनाडा, संयुक्‍त अरब अमीरात, ब्रिटेन, जर्मनी तथा आस्‍ट्रेलिया के अंतरराष्‍ट्रीय ट्रैवलर्स सबसे आगे हैं.

होस्ट्स के लिए भी अच्छी खबर
एयरबीएनबी के जनरल मैनेजर (इंडिया, साउथईस्‍ट एशिया, हांग कांग एवं ताइवान) अमनप्रीत बजाज ने कहा, ''दुनियाभर से एयरबीएनबी के मेहमान एक बार फिर भारत में यात्रा पर आने के लिए उत्‍साहित दिख रहे हैं. कई तो पहली बार इस देश में सैर-सपाटे के लिए आना चाहते हैं. ये रुझान देश में ट्रैवल रिकवरी के साथ-साथ हमारे स्‍थानीय होस्ट्स के लिहाज से भी सुखद खबर है."

सरकार से चाहते हैं सहयोग
उन्होंने कहा, "इस बीच, ट्रैवल और लिविंग के बीच कम होती दूरियों ने भी कई ट्रैवलर्स को अपनी जिंदगी में इस नए लचीलेपन को अपनाने के लिए प्रेरित किया है. हम देशभर में स्‍थानीय होस्ट्स के अलावा भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने को उत्‍सुक हैं ताकि ट्रैवल की दुनिया में होने वाली क्रांति का लाभ स्‍थानीय समुदायों तक पहुंचाया जा सके.''

एयरबीएनबी पर मिलते हैं कई फीचर
एयरबीएनबी ने पिछले एक साल के दौरान अपने प्‍लेटफार्म को अपग्रेड किया है तथा इनोवेशंस को भी पेश किया है जिसका नतीजा यह हुआ है कि देशभर में स्‍थानीय समुदायों के लिए अब एयरबीएनबी होस्‍ट बनना और पर्यटन में हो रहे विस्‍तार के फायदे लेना पहले से ज्‍यादा आसान हो गया है.

VIDEO: कभी 1 रुपये का था इस कंपनी का शेयर, आज निवेश करने वाले बन गए करोड़पति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

17 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

13 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

19 hours ago