✕

होम / बिजनेस / निर्यातकों के लिए खुशखबरी! RoDTEP योजना में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, 1 जून लागू

निर्यातकों के लिए खुशखबरी! RoDTEP योजना में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, 1 जून लागू

सरकार की यह पहल न केवल नीति-संगत और WTO-अनुपालक है, बल्कि इससे पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल ट्रैकिंग को भी बढ़ावा मिलेगा.`

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार ने RoDTEP (Remission of Duties and Taxes on Exported Products) योजना के तहत एडवांस ऑथराइजेशन (AA) धारकों, एक्सपोर्ट ओरिएंटेड यूनिट्स (EOUs) और स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) में संचालित इकाइयों को निर्यात (Export) पर मिलने वाले लाभों को फिर से बहाल करने की घोषणा की है. यह लाभ 1 जून 2025 से किए गए सभी पात्र निर्यात पर लागू होंगे.

वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बढ़त देने की कवायद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि इस निर्णय का उद्देश्य भारतीय निर्यातकों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है. इससे पहले, इन श्रेणियों के निर्यातकों को 5 फरवरी 2025 तक ही RoDTEP के लाभ मिलते थे. अब लाभ बहाल होने से सभी निर्यातकों को समान अवसर उपलब्ध होंगे.

RoDTEP योजना: एक दृष्टि में प्रमुख बिंदु

- शुरुआत: योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2021 से की गई थी.
- उद्देश्य: ऐसे अंतर्निहित करों, शुल्कों और लेवी की भरपाई, जो अन्य किसी योजना के तहत रिफंड नहीं होते.
- अनुपालन: योजना WTO मानदंडों के अनुरूप है और इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लागू किया गया है जिससे पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित हो सके.

अब तक की वित्तीय उपलब्धियां

- 31 मार्च 2025 तक: योजना के तहत कुल ₹57,976.78 करोड़ वितरित किए जा चुके हैं.
- वित्त वर्ष 2025–26 का बजट: सरकार ने इसके लिए ₹18,233 करोड़ का आवंटन किया है.

कवरेज विस्तार और लाभार्थी वर्ग

- घरेलू टैरिफ क्षेत्र (DTA): 10,780 HS लाइनों को शामिल किया गया है.
- AA/EOU/SEZ निर्यात: अब 10,795 HS लाइनों को RoDTEP लाभों के तहत कवर किया गया है.

दीर्घकालिक व्यापार वृद्धि की ओर ठोस कदम

RoDTEP योजना के तहत लाभों की पुनर्बहाली सरकार की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके अंतर्गत वह एक अनुकूल, प्रतिस्पर्धात्मक और अनुपालन-युक्त निर्यात वातावरण तैयार करने की दिशा में काम कर रही है. यह कदम भारत के दीर्घकालिक व्यापार वृद्धि को एक सशक्त आधार प्रदान करेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

4 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

4 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

7 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

2 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

2 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

5 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

3 hours ago