✕

होम / बिजनेस / महंगाई से परेशान आम लोगों के लिए आई खुशखबरी, क्‍या खाने पीने के सामान पर होगा असर? 

महंगाई से परेशान आम लोगों के लिए आई खुशखबरी, क्‍या खाने पीने के सामान पर होगा असर? 

महंगाई के मोर्चे पर जिस तरह के हालात पैदा होते दिख रहे हैं उसमें फिलहाल तो आंकड़ों में कमी दिख रही है. सब्जियों से लेकर जूते और कपड़ों के आंकड़ों में भी इस बार कमी देखने को‍ मिल रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार की ओर से खुदरा महंगाई दर जारी कर दी गई है. इस खुदरा महंगाई में अप्रैल के मुकाबले कमी देखने को मिली है. अप्रैल में जहां खुदरा महंगाई 4.83 फीसदी रही थी वहीं मई में ये महंगाई दर 4.75 प्रतिशत पर आ गई है. खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा रिजर्व बैंक की ओर से तय की हुई सीमा के अंदर है. आंकड़े बता रहे हैं महंगाई दर में शहर से लेकर गांव तक में कमी देखने को मिल रही है. 

क्‍या कह रहे हैं खुदरा महंगाई के आंकड़े? 
खुदरा महंगाई के आंकड़े कह रहे हैं कि खाने पीने के सामानों पर महंगाई का असर कम देखने को मिल रहा है. खाने पीने के सामानों पर मई में महंगाई जहां 8.75 प्रतिशत थी वहीं इस बार ये घटकर 8.62 प्रतिशत हो गई है. वहीं अगर मई 2023 के महंगाई के आंकड़ों से इसकी तुलना करें तो ये अभी भी 3.3 प्रतिशत ज्‍यादा है. वहीं ग्रामीण और शहरी इलाकों में महंगाई के आंकड़े बता रहे हैं कि वहां भी पहले के मुकाबले राहत मिली है. मई में जहां शहरों में महंगाई दर 4.15 प्रतिशत हो गई है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में ये 5.43 प्रतिशत से गिरकर 5.28 प्रतिशत हो गई है.

ये भी पढ़ें: अब इन स्‍टूडेंट का फिर होगा NEET का एग्‍जाम, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा?

खाने पीने के सामानों का क्‍या है हाल? 
आंकड़ों को बारीकी से देखें और खाने-पीने के सामानों पर नजर डालें तो वहां भी कमी देखने को मिल रही है. सब्जियों की बात करें तो अप्रैल में जहां ये 27.8 प्रतिशत थी तो वहीं मई में ये 27.3 प्रतिशत पर आ गई है.इसी तरह अगर दालों की महंगाई पर नजर डालें तो वो 17.14 प्रतिशत बनी हुई है जबकि अनाज की महंगाई दर 8.69 प्रतिशत रही है. आंकड़े बता रहे हैं कि ईंधन और बिजली की महंगाई दर भी कम हुई है. अप्रैल में जहां ये -4.24 प्रतिशत से घटकर मई में – 3.83 प्रतिशत हो गई है. वहीं अगर कपड़े और जूतों की महंगाई पर नजर डालें तो ये 2.74 प्रतिशत और घरों पर 2.56 प्रतिशत रही है. महंगाई को नियंत्रण करने को लेकर आरबीआई की ओर से जो कदम उठाए जा रहे हैं उसमें लगता ये है कि ये जल्‍द ही 4 प्रतिशत हो जाएगी. 

आरबीआई ने इतनी जताई है महंगाई की आशंका 
लगातार पिछले आठ महीनों से रेपो रेट को स्थिर बनाकर महंगाई कम करने की कोशिश करने वाले आरबीआई ने भी इस पूरे साल को अपने अनुमान जारी किए थे. हर दो महीने में होने वाली एमपीसी बैठक में 7 जून को आरबीआई ने जो बताया था उसके अनुसार, सीपीआई मुद्रास्फीति 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था. इसमें पहली तिमाही में इसके 4.9 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 3.8 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 4.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

20 hours ago