✕

होम / बिजनेस / केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब तेजस, वंदे भारत में भी मिलेगी LTC की सुविधा

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब तेजस, वंदे भारत में भी मिलेगी LTC की सुविधा

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (LTC) के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को नए साल पर एक तोहफा दे दिया है. दरअसल, अब क्रेंद्रीय कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (LTC) के तहत तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी. बता दें, एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत उन्हें चार वर्षों में एक बार अपने गृहनगर या भारत के किसी भी हिस्से में रियायती यात्रा की सुविधा मिलती है. तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं और जानते हैं कर्मचारियों को इस सुविधा का लाभ कैसे मिलता है?

मिलेगा ये लाभ

यह कदम कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को एलटीसी के तहत विभिन्न प्रीमियम ट्रेनों की स्वीकार्यता के बारे में विभिन्न कार्यालयों/व्यक्तियों से कई सुझाव मिलने के बाद उठाया गया है. डीओपीटी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस विभाग ने व्यय विभाग के परामर्श से मामले पर गौर किया और यह निर्णय लिया गया है कि मौजूदा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के अलावा अब सरकारी कर्मचारियों की पात्रता के अनुसार एलटीसी के तहत तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा की अनुमति होगी. पात्र केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ उठाने पर सवेतन अवकाश के अलावा उनके द्वारा अन्य यात्राओं के लिए टिकट पर किया गया खर्च भी वापस मिल जाता है. यह योजना कर्मचारियों को यात्रा के माध्यम से अपने परिवार के साथ समय बिताने और देश के विभिन्न हिस्सों की खूबसूरती का आनंद लेने का अवसर प्रदान करती है.

कैसे मिलती है ये सुविधा?
एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत उन्हें चार वर्षों में एक बार अपने गृहनगर या भारत के किसी भी हिस्से में रियायती यात्रा की सुविधा मिलती है. ने 2024 में एक बड़ा निर्णय लेते हुए, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और पूर्वोत्तर क्षेत्र की यात्रा की विशेष योजना को 25 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है. यह पहल न केवल कर्मचारियों के लिए लाभकारी है, बल्कि देश के पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक है. यह योजना कर्मचारियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा का अनुभव देती है और उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

13 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

16 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

16 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

13 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

12 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

16 hours ago