✕

होम / बिजनेस / हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी! नए साल पर हवाई सफर होगा सस्ता

हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी! नए साल पर हवाई सफर होगा सस्ता

ऑयल कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमत देश के प्रमुख चार महानगरों के लिए कम की हैं. इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि इन शहरों में हवाई यात्रा का किराया भी सस्ता होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप हवाई यात्रा पर जाते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, नए साल पर जेट फ्यूल की कीमतों में कटौती होने जा रही है, जिसके बाद हवाई यात्रा सस्ती हो जाएगी. बता दें, किसी भी एयरलाइंस को चलाने के लिए जितना भी खर्चा होता है उसमें 40 प्रतिशत हिस्सेदारी एटीएफ की होती है. अगर एटीएफ यानी जेट फ्यूल महंगा हो जाता है तो एयरलाइंस की ऑपरेशन कॉस्ट इजाफा होता है और उसका डायरेक्ट इंपैक्ट हवाई किराए में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिलता है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि हवाई यात्रा का किराया सस्ता होगा. जानकारी के अनुसार ऑयल कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमत देश के प्रमुख चार महानगरों के लिए कम की हैं. तो आइए जानते हैं ये कौन से महानगर हैं और जेट फ्यूल की कीमतों में अब कितनी कमी आएगी?

इतनी हुई कटौती
जहां एक ओर ऑयल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत दी है. वहीं दूसरी ओर जेट फ्यूल की कीमतों में भी डेढ़ फीसदी से ज्यादा की ​कटौती देखने को मिली है. इससे नए साल में हवाई सफर सस्ता होने की उम्मीद है. किसी भी एयरलाइन के लिए सबसे ज्यादा कॉस्ट फ्यूल का होता है. अगर फ्यूल के दाम कम होते हैं तो एयरलाइन का ऑपरेशन कॉस्ट कम हो जाता है और हवाई टिकटों की कीमतों में की कटौती की संभावना रहती हैं.

डॉमेस्टिक फ्लाइट के फ्यूल की कीमत 

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के जेट फ्यूल की कीमत में डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा की कटौती की है. आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 1,401.37 रुपए किलोलीटर की कटौती देखने को मिली है, जिसके बाद दाम 90,455.47 किलोलीटर हो गए हैं. जबकि कोलकाता में 1,491.84 रुपये की गिरावट देखी गई और जेट फ्यूल के दाम 93,059.79 रुपये किलोलीटर हो गए हैं. वहीं मुंबई में जेट फ्यूल 1,349.09 रुपये सस्ता हुआ है. जिसके बाद दाम 84,511.93 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं. वहीं, चेन्नई में जेट फ्यूल की कीमत में 1,560.77 रुपये की कटौती देखी गई है, जिसके बाद दाम 93,670.72 रुपये प्रति किेलोलीटर हो गए हैं.

इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए इतना हुआ जेट फ्यूल
वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट्स चलाने वाली डॉमेस्टिक एयरलाइन के लिए भी जेट फ्यूल के दाम अपडेट हुए हैं. इसकी कीमत डॉलर में वसूल की जाती है. जहां दिल्ली में इंटरनेशनल फ्लाइट्स के जेट फ्यूल के दाम 812.75 डॉलर किलोलीटर हो गए हैं. वहीं, कोलकाता से इंटरनेशनल उड़ान भरने वाली फ्लाइट के लिए जेट फ्यूल की कीमत 851.55 डॉलर हो चुकी है. जबकि मुंबई में डॉमेस्टिक एयरलाइन के लिए जेट फ्यूल के दाम 811.98 डॉलर हो गए हैं, जो इंटरनेशनल फ्लाइट रन करती हैं. वहीं चेन्नई से इंटरनेशनल उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल की कीमत सबसे कम 807.69 डॉलर देखने को मिली है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago