होम / बिजनेस / एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! 1 सितंबर से होगा फायदा

एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! 1 सितंबर से होगा फायदा

कोरोना वायरस महामारी की वजह से कर्मचारियों के वेतन में जो कटौती की जा रही थी वह अब एक सितंबर से बंद कर दी जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. अब उनके बुरे दिन बीतने वाले हैं, क्योंकि एक सितंबर, 2022 से उन्हें पूरा वेतन मिलेगा.

एक सितंबर से मिलेगा पूरा वेतन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से कर्मचारियों के वेतन में जो कटौती की जा रही थी वह अब एक सितंबर से बंद कर दी जाएगी. एयर इंडिया ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि एयरलाइन के कर्मचारियों को महामारी से पहले तक जो वेतन मिलता था, अब वही वेतन उन्हें एक सितंबर से मिलने लगेगा.

जनवरी में टाटा ने एयर इंडिया का किया था अधिग्रहण
आपको बता दें कि इस साल जनवरी में टाटा समूह ने एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था. उसके बाद से ही यह उम्मीद की जाने लगी थी कि कर्मचारियों के वेतन में कटौती बहुत जल्द बंद हो जाएगी. इसके अलावा एयरलाइन ने एक सितंबर से क्रू सदस्यों के भत्तों और भोजन व्यवस्था में संशोधन करने का भी निर्णय किया है.

कर्मचारियों को दी गई ये खुशखबरी
एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने कर्मचारियों को संदेश भेजकर ये खुशखबरी सुनाई. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि एयरलाइन सभी कर्मचारियों के वेतन में की जा रही कटौती एक सितंबर 2022 से बंद कर देगी. उन्होंने कहा कि लाभप्रदता के लिए एयरलाइन को अभी बहुत कुछ करना होगा.

कोविड-19 के दौरान कटना शुरू हुआ था वेतन
जब कोविड-19 का बुरा दौर आया था, तब एयरलाइन उद्योग बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ था. लागत कम करने के लिए एयरलाइन को कर्मचारियों के वेतन कटौती समेत कई कदम उठाने पड़े थे.

VIDEO : फ्लाइट में सफर करने वालों के लिए ज़रूरी खबर, यात्रा से पहले पढ़ लें, वरना पड़ेगा पछताना

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

9 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

14 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

14 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

14 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

9 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

10 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

16 hours ago