होम / बिजनेस / इतने गुना करोड़पति टैक्‍सपेयर के इजाफे से आए सरकार के अच्‍छे दिन , ये रही इसकी वजह

इतने गुना करोड़पति टैक्‍सपेयर के इजाफे से आए सरकार के अच्‍छे दिन , ये रही इसकी वजह

2019-20 में इस आंकड़े को देखें तो करोड़पति ई रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्‍या 1.09 लाख से अधिक थी. जबकि ये AY 22-23 के दौरान बढ़कर 2.16 लाख से ज्‍यादा हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में एक ओर जहां भारत की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए अच्‍छे दिनों वाली फीलिंग आ रही है वहीं दूसरी ओर टैक्‍स पेयरों की संख्‍या ने भी सरकार के लिए इस फीलिंग को बढ़ा दिया है. केन्‍द्र सरकार के वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्‍य सभा में ये जानकारी दी है कि देश में असेस्‍मेंट ईयर 2024 के लिए 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की आय पर टैक्‍स फाइल करने वालों की संख्‍या का आंकड़ा इस साल लगभग दोगुना हो गया है. इस साल 2 लाख से ज्‍यादा 1 करोड़ की आय वाले लोगों ने इनकम टैक्‍स फाइल किया है. 
 
2024 में 2 लाख से ज्‍यादा हैं करोड़पति टैक्‍सपेयर 
केन्‍द्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में 2.16 लाख ऐसे लोगों ने इनकम टैक्‍स फाइल किया है जिनकी आय 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. जबकि 2019-20 में इस आंकड़े को देखें तो ई रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्‍या 1.09 लाख से अधिक थी. जबकि ये AY 22-23 के दौरान बढ़कर 2.16 लाख से ज्‍यादा हो गया. आंकड़ो के अनुसार तुलना करें तो ये पिछले 97 प्रतिशत ज्‍यादा है.  आंकड़ों का एक मतलब ये भी है कि 20-21 और 21-22 में भी लगातार इनकी संख्‍या में इजाफा हुआ है. 

किस साल में हुआ कितना इजाफा? 
अगर साल दर साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो समझ में आता है कि कितनी तेजी से इसमें इजाफा हुआ है. 2019-20 में जहां 1,09,707 लाख करोड़पति इनकम वाले लोगों ने ई टैक्‍स फाइल किया तो वहीं 20-21 में 1,19,232 ऐसे रहे जिनकी आय 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा थी और उन्‍होंने ई फाइलिंग के जरिए टैक्‍स फाइल किया. इसी तरह अगर 21-22 के आंकड़ों पर नजर डालें तो वो संख्‍या 127256 रही जब करोड़पति लोगों ने ई टैक्‍स फाइल किया. इसी तरह से 22-23 में ऐसे टैक्‍सपेयर की संख्‍या 1,87,905 रही. वहीं इस साल 23-24 में ये बढ़कर 2,16,217 लाख तक जा पहुंची.

ये रहा इसका कारण 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि मंत्रालय ने इस बढ़ोतरी के पीछे कोई ऐसी वजह नहीं बताई है. लेकिन उनका कहना है कि सिर्फ आय बढ़ने के कारण ऐसा नहीं हुआ है बल्कि टैक्‍स फाइल करने वालों की संख्‍या में भी इजाफा हुआ है.इनमें जिन लोगों ने व्‍यापार की प्रकृति को प्रोफेशन दिखाया है उनकी संख्‍या 2023-24 में 12200 रही थी जबकि 2019 20 में उनकी संख्‍या मात्र 6555 थी. 

ये भी पढ़ें: अब ये कंपनी देने जा रही है 20 लाख लोगों को एआई का प्रशिक्षण? जानते हैं कौन है ये?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 minutes ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 minutes ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

22 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

23 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 minutes ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 minutes ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

23 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

20 hours ago