✕

होम / बिजनेस / BSNL के आए अच्छे दिन, तो Airtel-Vi-Jio ने गंवा दिए 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर

BSNL के आए अच्छे दिन, तो Airtel-Vi-Jio ने गंवा दिए 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर

TRAI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर से में Reliance Jio, Airtel और Vodafone-Idea ने एक करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर गंवा दिए हैं. वहीं, BSNL ने लाखों सब्सक्राइबर जोड़े हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea ने जब से रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं, तब से ग्राहक इन तीनों ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का साथ छोड़ रहे हैं. बता दें, केवल सितंबर के महीने में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर गवां दिए हैं. वहीं, इसका सीधा फायदा बीएसएनएल को हो रहा है, क्योंकि अब इस पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है. 

ट्राई ने जारी किया डेटा

टैरिफ महंगे करने के बाद से टेलीकॉम कंपनियों को लगातार झटका लग रहा है. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सितंबर महीने का सब्सक्राइबर डेटा जारी कर दिया है. ट्राई द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार इन तीनों टेलीकॉम कंपनियों ने सितंबर महीने में एक करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को गंवा दिया है.

जियो को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान 

भारती एयरटेल ने सितंबर महीने में 14 लाख सब्सक्राइबर्स को गंवाया तो वहीं सितंबर में 15 लाख सब्सक्राइबर्स ने वोडाफोन आइडिया उर्फ वीआई का साथ छोड़ दिया है. एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से भी ज्यादा नुकसान मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो को हुआ है. जियो ने सितंबर महीने में करीब 79 लाख सब्सक्राइबर्स को खोया है. इसका मतलब जियो की हालत एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की तुलना ज्यादा खराब हो गई है.

BSNL की ओर आकर्षित हो रहे यूजर्स

निजी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ बढ़ाने के बाद नाराज यूजर्स बीएसएनएल में स्विच हो रहे हैं, क्योंकि BSNL Plans काफी सस्ते हैं. सितंबर में बीएसएनएल ने सब्सक्राइबर्स गंवाने के बजाय 8 लाख नए सब्सक्राइबर्स को नेटवर्क से जोड़ा है. ऐसे में यह साफ हो गया है कि अगर जियो, एयरटेल और वीआई को फिर से ग्राहकों को नेटवर्क से जोड़ना है तो प्लान्स सस्ते करने होंगे या फिर यूजर्स के लिए ऐसे नए प्लान्स उतारने होंगे, जो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर करें.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

9 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

11 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

12 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

12 hours ago

बड़ी खबरें