✕

होम / बिजनेस / धनतेरस पर बाजार ने दोनों हाथों से बंटोरा, सोने-चांदी का जमकर हुआ कारोबार

धनतेरस पर बाजार ने दोनों हाथों से बंटोरा, सोने-चांदी का जमकर हुआ कारोबार

पिछले कुछ समय में सोने-चांदी की कीमतों में अच्छा-खासा उछाल दर्ज किया गया है. इसके बावजूद धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

धनतेरस के मौके पर देशभर में जमकर खरीदारी हुई. अभी कुल खरीदारी का सटीक आंकड़ा तो सामने नहीं आया है, लेकिन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) का अनुमान है कि यह आंकड़ा करीब 60 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है. पिछले साल इस मौके पर लगभग 50 हजार करोड़ का कारोबार हुआ था. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी के बाजार में सबसे ज्यादा रौनक रही. देशभर में करीब 20 हजार करोड़ का सोना और लगभग 2500 करोड़ की चांदी खरीदी गई.

तेजी का नहीं दिखा असर
रिपोर्ट में ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा के हवाले से बताया गया है कि कीमतों में उछाल के बावजूद इस धनतेरस पर सोने और चांदी की जबरदस्त बिक्री हुई. इस दौरान लगभग 20 हजार करोड़ का सोना और 2500 करोड़ की चांदी खरीदी गई. धनतेरस पर लगभग 25 टन सोने की बिक्री हुई, जिसका मूल्य 20 हजार करोड़ रुपए है. इसी तरह देशभर में 250 टन चांदी बिकी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2500 करोड़ रुपए है.

चीनी सामान को NO
CAIT के मुताबिक, बाजार में वोकल फॉर लोकल का व्यापक असर देखने को मिला. चीनी सामान की खरीदारी अपेक्षाकृत कम रही. दिवाली से जुड़े चीनी सामानों की बिक्री में गिरावट से चीन को करीब एक लाख 25 हज़ार करोड़ रुपए की चपत का अनुमान लगाया जा रहा है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) का अनुमान है कि धनतेरस पर कार और दुपहिया की बिक्री में 20 से 25% का उछाल संभव है. दशहरे पर यह वृद्धि 5 से 12 फीसदी तक रही थी. वहीं, धनतेरस पर फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बिक्री भी जमकर हुई. बिक्री का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 20 से 30 फीसदी अधिक रहने का अनुमान है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

5 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

24 minutes ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

35 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

35 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

24 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago