होम / बिजनेस / केंद्रीय बैंक जमकर खरीद रहे सोना, कम हो रही Dollar की चमक!

केंद्रीय बैंक जमकर खरीद रहे सोना, कम हो रही Dollar की चमक!

विश्व गोल्ड परिषद द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट की मानें तो पहले क्वार्टर के दौरान सबसे ज्यादा सोना खरीदने वालों में ज्यादातर एशियाई देश शामिल थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया भर में अलग-अलग देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा अपने सोने के भंडारों को बढ़ाने के लिए विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं. विश्व गोल्ड परिषद (World Gold Council) ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि इस साल पहले क्वार्टर (जनवरी 2023 - मार्च 2023) के दौरान सोने के ग्लोबल भंडारों में 228.4 टन की बढ़ोत्तरी हुई थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह 2022 के आखिरी क्वार्टर (अक्टूबर 2022 – दिसंबर 2022) से 40% कम है. 

टूट गए सारे रिकॉर्ड
हालांकि सोने के ग्लोबल भंडारों में हुई यह वृद्धि 2022 के चौथे क्वार्टर के मुकाबले 40% कम है लेकिन अगर इस आंकड़े की तुलना पिछले साल के पहले क्वार्टर से करें तो इसमें 176% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. इसके साथ ही किसी भी साल के पहले क्वार्टर के दौरान सोने के ग्लोबल भंडारों में होने वाली यह सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी है और ये एक नया रिकॉर्ड भी बन चुका है. इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2013 के पहले क्वार्टर के दौरान सोने के ग्लोबल भंडार में हुई 34% की बढ़ोत्तरी के नाम हुआ करता था. 

किस देश ने खरीदा कितना सोना? 
विश्व गोल्ड परिषद द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट की मानें तो पहले क्वार्टर के दौरान सबसे ज्यादा सोना खरीदने वालों में ज्यादातर एशियाई देश शामिल थे. इनमें भी सबसे आगे सिंगापुर का केंद्रीय बैंक था जिसने कुल 69 टन सोना खरीदा था. इसके बाद अगले पायदान पर चीन था जिसने 58 टन सोने की खरीद की और टॉप 3 में आखिरी पायदान पर तुर्की का नाम था जिसने कुल 30 टन का सोना खरीदा था. भारत ने इस क्वार्टर के दौरान 7 टन सोने की खरीदारी की. 

क्यों खरीदा जा रहा है इतना सोना? 
ज्यादातर केंद्रीय बैंकों के भंडारों में पारंपरिक रूप से अमेरिकी डॉलर ही शामिल हुआ करता था लेकिन पिछले कुछ समय के दौरान सोने की मांग में वृद्धि देखने को मिली है. इतना ही नहीं, रूस द्वारा युक्रेन पर किये गए हमले के दौरान रूस पर आर्थिक दबाव बनाने के लिए मुख्य रूप से अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल किया गया जिसकी वजह से डॉलर कि बजाय सोने की पसंद में बढ़त हुई है. 

जारी रहेगा ट्रेंड? 
विश्व गोल्ड परिषद ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोना खरीदने का यह ट्रेंड आने वाले समय में भी जारी रहेगा और केंद्रीय बैंकों द्वारा बहुत ही तेजी से सोना खरीदा जा रहा है. बिकावली को कम करने के लिए दुसरे क्वार्टर की शुरुआत में भी सोने की कीमतों में वृद्धि जारी रहेगी. इसके साथ ही सोने की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि भी जारी है और यह 2000 डॉलर्स की कीमत के पास पहुंचकर एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई है. इस साल अभी तक सोने की कीमतों में 11% की बढ़ोत्तरी हो चुकी है और नवम्बर 2022 में अपने निचले स्तर के मुकाबले अभी तक इसमें 25% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. 
 

यह भी पढ़ें: Adani Group को Loan की अब कोई टेंशन नहीं, ये 3 जापानी बैंक भी आए आगे

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

31 minutes ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

15 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

16 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

31 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago