होम / बिजनेस / सोने के दामों ने लगाई बड़ी छलांग, अगले हफ्ते पार कर सकते हैं 60,000 का आंकड़ा

सोने के दामों ने लगाई बड़ी छलांग, अगले हफ्ते पार कर सकते हैं 60,000 का आंकड़ा

इंट्राडे के दौरान MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने ने 59,461 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर पहुंचकर अब तक का अपना सबसे अधिकतम स्तर हासिल कर लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कल इंट्राडे के दौरान MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने ने 59,461 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर पहुंचकर अब तक का अपना सबसे अधिकतम स्तर हासिल कर लिया है. इतना ही नहीं दिन खत्म होने तक सोना 59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बंद हुआ था. सोने के लिए अप्रैल के फ्यूचर्स गुरुवार के क्लोजिंग प्राइज से 1414 या 2.44% की वृद्धि के साथ तय हो गए हैं जबकि चांदी के लिये मई के फ्यूचर्स 3% से ज्यादा की वृद्धि के साथ 68,649 रुपये की कीमत पर बंद हुए हैं. 

दामों में उछाल की ये रही वजह
US और यूरोप में चल रहे बैंकिंग संकट की वजह से सोने के दामों में अगले हफ्ते तक बढ़त का यह दौर बना रहेगा. सोने और चांदी को खरीदने की रणनीति के बारे में सुझाव देते हुए वस्तुओं और कर्रेंसी के एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि, अगले हफ्ते तक MCX पर सोने के दाम 60,000 रुपयों के स्तर को पार कर जायेंगे. MCX पर गोल्ड ने रिटर्न्स के मामले में बाकी सभी एसेट्स को पीछे छोड़ दिया है. ईयर-टू-डेट के आधार पर सोने के दामों में लगभग 8% या 4366 रुपयों की वृद्धि देखने को मिली है जिसमें से 6.51% यानी 3,628 रुपयों की वृद्धि केवल मार्च के महीने में ही हुई है. 

चांदी भी नहीं है पीछे
अनुज गुप्ता ने सलाह देते हुए कहा – सोने के अप्रैल फ्यूचर्स को 59,200 रुपयों, 58,650 के टारगेट स्टॉप लॉस और 60,200 के टारगेट प्राइज के साथ खरीदें. अनुज गुप्ता, IIFL सिक्योरिटीज में वस्तुओं और कर्रेंसी रिसर्च के वाइस प्रेजिडेंट हैं. मंथ-टू-डेट के आधार पर चांदी के फ्यूचर्स में भी 6% की वृद्धि हुई है और इनमें ईयर-टू-डेट के आधार पर हुए अधिकतर लॉस में भी कमी देखने को मिली है. अनुज के अनुसार, इस साल 11% से ज्यादा के नेगेटिव रिटर्न्स देने के बावजूद यह फ्यूचर्स पिछले साल के क्लोजिंग प्राइज से मात्र 1.31% पीछे हैं. कीमत की बात करें तो ईयर-टू-डेट के आधार पर चांदी के दामों में 912 रुपये की कमी देखने को मिली है जबकि मंथ-टू-डेट के आधार पर चांदी की कीमतों में 3,878 रुपयों की वृद्धि दर्ज की गयी है. अनुज का कहना है कि 67,000 रुपयों के साथ चांदी के मई फ्यूचर्स को खरीदें और इनका स्टॉप लॉस 65,500 रुपये और टारगेट प्राइज 70,000 रुपये रखें. 
 
यह भी पढ़ें: रिलायंस में 6 साल के निचले स्तर पर पहंची FII की हिस्सेदारी, जानिए स्‍टॉक खरीदें या बेचें ?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

37 minutes ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

2 hours ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

2 hours ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

3 hours ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

12 minutes ago