होम / बिजनेस / Iran-Israel Tension: पहले से भाव दिखा रहे सोने की चमक में आएगा और निखार, ये है बड़ी वजह

Iran-Israel Tension: पहले से भाव दिखा रहे सोने की चमक में आएगा और निखार, ये है बड़ी वजह

माना जा रहा है कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष से दुनियाभर में सोने की कीमतों में उछाल आ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ईरान-इजरायल (Iran-Israel) के बीच तनाव से दुनिया युद्ध (World War) की दहलीज पर पहुंच गई है. ऐसे में जहां दुनियाभर के शेयर बाजारों (Stock Market) में हाहाकार की आशंका व्यक्त की जा रही है. वहीं, सोने की कीमतों (Gold Price) में उछाल की संभावना है. यानी सोने में निवेश करने वालों को आने वाले दिनों में बड़ा फायदा मिल सकता है. घरेलू बाजार में सोना पहले से ही अपने नए ऑल टाइम हाई पर है. माना जा रहा है कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा छू सकता है. बीते शुक्रवार को सोना 73174 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह, चांदी भी 83819 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई.

इतने बढ़ सकते हैं दाम
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इजरायल-ईरान के बीच चल रही टेंशन की वजह से दुनियाभर में जो परिस्थितियां बन रही हैं, उसके चलते सोने की कीमत में आग लग सकती है. ग्लोबल फर्म गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान जताया है कि इस साल के अंत तक सोना 2,700 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकता है, जबकि पहले यह अनुमान 2,300 डॉलर का था. वहीं, कुछ विशेषज्ञ इसके 3000 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगा रहे हैं. मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव रिकॉर्ड 2,424.32 डॉलर प्रति औंस से आगे निकल गया है. इसी तरह, चांदी की कीमत भी 29.60 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है.

इस वजह से चढ़ेंगी कीमतें
इजरायल-ईरान संघर्ष से सोने की कीमतों में आग लगने की आशंका इसलिए जताई जा रही है कि भविष्य की अस्थिरता को देखते हुए Gold में निवेश बढ़ेगा. जब डिमांड ज्यादा हो और सप्लाई लिमिटेड, तो कीमतों में उछाल आना स्वभाविक है. जानकारों का कहना है कि मुश्किल समय में लोग सोने में सबसे ज्यादा निवेश करते हैं, यह उनके लिए इंश्योरेंस की तरह काम करता है. इजरायल-ईरान तनाव और पहले से चल रहे इजरायल-हमास संघर्ष के कारण जियोपॉलिटिकल तनाव लंबे समय तक देखने को मिल सकता है. इस वजह से ग्लोबल सप्लाई चेन और वित्तीय बाजार प्रभावित हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में लोग अपना जोखिम कम करने के लिए सोने में अपना निवेश सकते हैं. 

जमकर हो रही खरीदारी
एक रिपोर्ट बताती है कि पूरी दुनिया के केंद्रीय बैंक सोने की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. 2022 और 2023 में उन्होंने 1000 टन से अधिक सोना खरीदा है. इस साल अकेले जनवरी में यह आंकड़ा 39 टन रहा है. चीन का सेंट्रल बैंक पिछले कुछ महीनों से लगातार गोल्ड खरीद रहा है. इसी एक साथ उसका गोल्ड रिजर्व बढ़कर 2,245 टन पहुंच चुका है. यह अक्टूबर 2022 की तुलना में लगभग 300 टन अधिक है. चीन में आम जनता भी सोने में निवेश बढ़ा रही है. चीन को दुनिया में सोने का सबसे बड़ा खरीदार माना जाता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि वैश्विक स्तर पर हालात जल्द सामान्य नहीं हुए, तो सोने की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

10 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

10 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago