✕

होम / बिजनेस / RBI के फैसले से चमके गोल्ड लोन कंपनियों के शेयर, जानें क्या है नई पॉलिसी में खास?

RBI के फैसले से चमके गोल्ड लोन कंपनियों के शेयर, जानें क्या है नई पॉलिसी में खास?

RBI के इस फैसले ने गोल्ड लोन NBFCs को नए सिरे से प्रतिस्पर्धा और विस्तार का अवसर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन पर अपने अंतिम दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद सोमवार को गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. अब बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) को गोल्ड लोन के लिए लगभग समान नियमों के तहत काम करने की छूट मिलेगी. इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और लोन वितरण आसान होगा. आइए जानते हैं ये नियम क्या है और इसका शेयर पर क्या असर पड़ा है?

क्या हैं नए नियम?

RBI ने 2.5 लाख रुपये तक के गोल्ड लोन के लिए लोन-टू-वैल्यू (LTV) अनुपात को 75% से बढ़ाकर 85% कर दिया है. साथ ही, ऐसे छोटे लोन पर अब अनिवार्य क्रेडिट मूल्यांकन (credit appraisal) की भी आवश्यकता नहीं होगी. इसका सीधा लाभ उन ग्राहकों को मिलेगा जो कम राशि के लिए गोल्ड गिरवी रखकर लोन लेना चाहते हैं. इसके अतिरिक्त, लोन के उद्देश्य (loan purpose) को लेकर भी अब ज्यादा सख्ती नहीं बरती जाएगी, खासकर अगर लोन Priority Sector Lending (PSL) के अंतर्गत आता है. इन उपायों का उद्देश्य लोन प्रोसेस को तेज बनाना और दस्तावेजी प्रक्रिया को कम करना है. ये नए नियम अप्रैल 2026 से लागू होंगे.

शेयरों में आई तेजी

RBI के इस फैसले का सीधा असर शेयर बाजार में देखने को मिला. सोमवार को Muthoot Finance के शेयर 3.24% चढ़कर 2,525.50 रुपये पर पहुंच गए. Manappuram Finance के शेयर 3.20% बढ़कर 255.48 रुपये पर कारोबार करते दिखे. वहीं, IIFL Finance के शेयरों में 6.61% की उछाल दर्ज हुई और वे 480.85 रुपये पर पहुंच गए.

गवर्नर ने पहले ही दिए थे संकेत

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा था कि गोल्ड लोन पर अंतिम दिशानिर्देश जल्द जारी किए जाएंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम गाइडलाइंस में कुछ नया नहीं है, बल्कि पहले से जारी ड्राफ्ट नियमों का ही समावेश किया गया है. नई गाइडलाइंस में गोल्ड की वैल्यूएशन, नवीनीकरण, ऑडिट और नीलामी प्रक्रिया के नियमों को भी स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है. इससे NBFCs, बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक अब एक समान मैदान पर प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

18 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

दिल्ली में 120 लोगों की हुई हृदय संबंधी जांच, विशेषज्ञों ने समय रहते जोखिम पहचानने पर दिया जोर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप में क्लीनिकल जांच, लैब टेस्ट और कार्डियक इमेजिंग को एक साथ शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के जोखिम के बारे में जागरूक करना और गंभीर हृदय संबंधी घटना से पहले बीमारी की पहचान तथा रोकथाम पर जोर देना था.

47 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 day ago