✕

होम / बिजनेस / सोने में निवेश करने वालों के खिले चेहरे, इस साल सबसे ज्यादा मिला रिटर्न

सोने में निवेश करने वालों के खिले चेहरे, इस साल सबसे ज्यादा मिला रिटर्न

इस साल सोने की कीमतों में कई कारणों से तेजी आई है. खासकर, मिडिल ईस्‍ट में बढ़ते तनाव से गोल्ड की मांग बढ़ी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोने में निवेश यूं तो हमेशा से ही फायदे का सौदा रहा है, लेकिन इस साल निवेशकों के चेहरे कुछ ज्यादा ही खिले नज़र आ रहे हैं. एक रिपोर्ट बताती है कि रिटर्न के मामले में सोने ने 2024 में पिछले 45 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऐसे में जिन लोगों ने इस साल सोना खरीदा है, उनकी दिवाली शानदार मनने वाली है. लेकिन जो लोग निवेश से चूक गए उन्हें ज़रूर अफसोस हो रहा होगा. 

2007 में भी खिले थे चेहरे
रिपोर्ट क अनुसार, 1980 से 2024 तक सोने की चाल की बात करें, तो 2024 में उसने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है. इससे पहले  2007 में भी सोने में निवेश करने वालों को अच्छा-खासा रिटर्न मिला था. आंकड़े बताते हैं कि इस साल अब तक गोल्ड ने निवेशकों को 31.33 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है. 2007 में निवेशकों को 31.02% का रिटर्न मिला था. इस तरह, 2024 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है.

कब, कितना रिटर्न?
साल 2010 में गोल्ड में निवेश करने वालों को 29.61% का फायदा हुआ था. 2020 में यह आंकड़ा 25.09%, 2002 में 24.79%, 2009 में 24.64%, 2006 में 23.54%, 1986 में 21.58 और 1987 में  21.53 प्रतिशत रहा था. इनके अतिरिक्त पिछले 45 सालों में किसी भी साल निवेशकों को 20 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न नहीं मिला. हालांकि, हर बार सोने में निवेश फलदायक रहा है, ऐसा भी नहीं है.  1981, 1984, 1997 और 2013 में निवेशकों को मायूसी हाथ लगी थी.

इसलिए तेजी से बढ़े दाम 
जानकारों का कहना है कि 2024 में कई कारणों से सोने की कीमतों में उछाल आया है. खासकर, मिडिल ईस्‍ट में बढ़ते तनाव से गोल्ड की मांग बढ़ी है. अमूमन वैश्विक अनिश्चितता के दौरान सोने में निवेश बढ़ जाता है. इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों पर लिए गए फैसलों का भी सोने पर असर पड़ा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

11 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

14 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

9 hours ago