होम / बिजनेस / सोना सस्ता फिर भी नहीं खरीद रहे लोग! अचानक मांग में क्यों आई गिरावट?

सोना सस्ता फिर भी नहीं खरीद रहे लोग! अचानक मांग में क्यों आई गिरावट?

सोने की खरीद को लेकर भारत में एक भावनात्मक लगाव रहता है, लेकिन इस भावनात्मक लगाव पर महंगाई भारी पड़ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत में गोल्ड की डिमांड में कमी आ सकती है, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर के महीनों में भारत की सोने की खपत में एक साल पहले की तुलना में लगभग एक चौथाई की गिरावट आ सकती है. ऐसा तब हो रहा है जब सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है, यानी सोना सस्ता है फिर भी लोग नहीं खरीद रहे हैं. 

महंगाई पड़ रही भारी 
सोने की खरीद को लेकर भारत में एक भावनात्मक लगाव रहता है, लेकिन इस भावनात्मक लगाव पर महंगाई भारी पड़ गई है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने की डिमांड में गिरावट की बड़ी वजह महंगाई के चलते ग्रामीण इलाकों से डिमांड में आई कमी है. भारत जो कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर है, अगर खरीदारी कम करता है तो सोने की कीमतों पर असर पड़ सकता है, जो दो साल से अधिक समय में अपने सबसे निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहा है. 

इंपोर्ट घटेगा, व्यापार घाटा कम होगा
हालांकि सोने की डिमांड कम होने से इंपोर्ट कम होगा और इससे भारत के व्यापार घाटे को कम करने में भी मदद मिल सकती है, इससे रुपये को भी थोड़ा सपोर्ट मिल सकता है. ऊंची महंगाई दर से ग्रामीण मांग पर अंकुश लगने की संभावना है, जो पिछले साल के COVID-19 के लिये लगाए गए लॉकडाउन के कारण हुए व्यवधान से उबरने लगी थी, WGC के भारतीय परिचालन के क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोमसुंदरम पीआर ने Reuters को ये बताया है. भारत की सोने की दो-तिहाई मांग आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों से आती है, जहां पर ज्वेलरी के रूप में सोने का एक पारंपरिक भंडार है. 

कितनी कम रहेगी डिमांड
सोमसुंदरम ने कहा कि दिसंबर तिमाही में भारत की सोने की मांग एक साल पहले के 343.9 टन से गिरकर करीब 250 टन रह सकती है. उन्होंने कहा कि गिरावट 2022 में भारत की कुल सोने की खपत को लगभग 750 टन तक ला सकती है, जो पिछले साल के 797.3 टन से 6% कम है. WGC ने आज छपी एक रिपोर्ट में कहा कि त्योहारों के चलते आभूषणों की बिक्री बढ़ने से भारत में सोने की मांग एक साल पहले के मुकाबले 14 परसेंट बढ़कर 191.7 टन हो गई. सितंबर में भारत की सालाना महंगाई दर 7% से ऊपर और रिजर्व बैंक की तय सीमा से काफी ऊपर बनी हुई है. इस बार भी संभावना है कि केंद्रीय बैंक अगली मॉनिटरी पॉलिसी में ब्याज दरें बढ़ाएगा.

VIDEO: इस दिवाली पटाखों के जानलेवा प्रदूषण से खुद को कैसे बचाएं, अपनाएं ये जरूरी 6 टिप्स


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

10 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago