✕

होम / बिजनेस / करवाचौथ से पहले सोना पहली बार ₹1.25 लाख के पार, चांदी ₹1.55 लाख पर पहुंची

करवाचौथ से पहले सोना पहली बार ₹1.25 लाख के पार, चांदी ₹1.55 लाख पर पहुंची

करवाचौथ और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों के ठीक पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने आम ग्राहकों और निवेशकों दोनों को प्रभावित किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

10 अक्टूबर को करवाचौथ जैसे बड़े त्योहार से पहले ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है. महज कुछ दिनों में इनकी कीमतों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 8 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 1,832 रुपये की बड़ी छलांग लगाकर ₹1,25,452 प्रति 10 ग्राम (GST समेत) पर पहुंच गया, वहीं चांदी भी ₹1,345 महंगी होकर ₹1,55,306 प्रति किलो (GST समेत) पर ट्रेड कर रही है. त्योहारों की मांग, वैश्विक अस्थिरता और निवेश रुझान ने इस तेजी को और हवा दी है.

6 कारोबारी दिनों में सोना 6450 रुपये महंगा

अक्टूबर के पहले छह कारोबारी दिनों में ही सोना ₹6,450 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹8,349 प्रति किलो महंगी हो चुकी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी ₹1,19,967 पर बंद हुआ था, जबकि आज यह ₹1,21,799 पर खुला. चांदी का रेट भी ₹1,49,438 से बढ़कर ₹1,50,783 प्रति किलो पर पहुंच गया.

कैरेट के हिसाब से आज के भाव

- 23 कैरेट गोल्ड: ₹1,21,311 प्रति 10 ग्राम (जीएसटी समेत ₹1,24,950).
- 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,11,568 प्रति 10 ग्राम (जीएसटी समेत ₹1,14,915).
- 18 कैरेट गोल्ड: ₹91,349 प्रति 10 ग्राम (जीएसटी समेत ₹94,089).
- 14 कैरेट गोल्ड: ₹71,252 प्रति 10 ग्राम (जीएसटी समेत ₹73,389).

इस साल अब तक सोना 46,000 रुपये और चांदी 64,000 रुपये महंगी

2025 की शुरुआत से अब तक सोना करीब ₹46,059 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹64,766 प्रति किलो महंगी हो चुकी है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि करवाचौथ और दिवाली जैसे त्योहारों के सीजन में कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है.

सोने-चांदी की तेजी के 5 बड़े कारण

1. सुरक्षित निवेश: वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बीच निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा.
2. मुद्रास्फीति से बचाव: उभरते बाजारों में महंगाई के खिलाफ सोने को सुरक्षित निवेश माना जा रहा है.
3. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: डॉलर पर निर्भरता घटाने के लिए केंद्रीय बैंकों ने सोना खरीदा.
4. फेड की नीतियां: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती ने कीमती धातुओं को बढ़ावा दिया.
5. औद्योगिक मांग: सौर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में चांदी की मांग में तेज़ इजाफा हुआ.

बता दें, सोने-चांदी के ये भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं. स्थानीय बाजारों में कीमतों में ₹1000 से ₹2000 तक का अंतर हो सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

12 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

16 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

18 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

21 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

18 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 hours ago