✕

होम / बिजनेस / वित्‍त मंत्री के इस ऐलान ने सस्‍ता कर दिया सोना चांदी, अब जमकर हो पाएगी शॉपिंग

वित्‍त मंत्री के इस ऐलान ने सस्‍ता कर दिया सोना चांदी, अब जमकर हो पाएगी शॉपिंग

सोने चांदी के दामों में पिछले कुछ समय से तेजी देखने को मिल रही थी. लेकिन सरकार के इस कदम के बाद आम लोगों को 10 ग्राम सोने पर 6000 रुपये से ज्‍यादा की राहत मिलने की उम्‍मीद है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आपके घर में आने वाले साल में शादी है जिसके लिए आप सोना चांदी के सस्‍ता होने का इंतजार कर रहे थे. अगर ऐसा है तो वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आपके इंतजार को खत्‍म कर दिया है. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कस्‍टम ड्यूटी में बड़ी कमी करते हुए उसे 15 प्रतिशत से 6 प्रतिशत तक कर दिया है. इस कमी के बाद सोने के दामों में बड़ी कमी होने की उम्‍मीद है. सरकार के इस कदम ने उन परिवारों को बड़ी राहत दी है जो शादी या किसी दूसरे त्‍योहार के लिए ज्‍वैलरी खरीदने की तैयारी कर रहे थे. 

पहले जानिए कितनी हुई है कमी 
मंगलवार को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में ऐलान करते हुए कस्‍टम ड्यूटी में बड़ी कमी कर दी. अब तक सोने के सिक्‍के पर जहां 15 प्रतिशत कस्‍टम ड्यूटी लग रही थी वहीं  दूसरी ओर अब इसमें केवल 6 प्रतिशत कस्‍टम ड्यूटी लगा करेगी. सोने की ईंट पर लगने वाले आयात शुल्‍क को 14.35 प्रतिशत से कम करके 5.35 प्रतिशत कर दिया गया है. वहीं चांदी के सिक्‍के पर जो आयात शुल्‍क 15 प्रतिशत लगा करता था अब वो 6 प्रतिशत कर दिया गया है. चांदी की ईंट पर आयात शुल्‍क 14.35 प्रतिशत से 5.35 प्रतिशत कर दिया गया है. इसी तरह प्‍लेटिनम पर आयात शुल्‍क 15.4 प्रतिशत से कम करके 6.4 प्रतिशत कर दिया गया है. इसी तरह कीमती धातुओं के सिक्‍कों पर आयात शुल्‍क 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: रोजगार बढ़ाने को लेकर सक्रिय हुई सरकार, वित्‍त मंत्री ने बताया कैसे बढ़ेगा देश में रोजगार

कीमत में कितना आया अंतर 
सबसे बड़ा सवाल ये है कि कस्‍टम ड्यूटी में हुई इस गिरावट से आम आदमी को कितनी राहत मिली है. इसे आसान भाषा में ऐसे समझा जा सकता है कि पहले 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के लिए जहां आपको 67510 रुपये चुकाने पड़ते थे. अभी तक इस पर 15 प्रतिशत की कस्‍टम डयूटी लगा करती थी, जिसके एवज में आपको 10126 रुपये चुकाने होते थे. अब वित्‍त मंत्री ने 2024-25 के लिए इस कस्‍टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत कर दिया है तो ऐसे में आपके 6076 रुपये की बचत हो पाएगी. अब आपको 10 ग्राम सोने के लिए 61434 रुपये चुकाने होंगे.  

इतनी सस्‍ती हो गई चांदी 
वहीं अगर चांदी की बात करें तो पहले 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 88983 रुपये थी. अब तक इस पर 15 प्रतिशत टैक्‍स के अनुसार 12 हजार रुपये का टैक्‍स लगा करता था. अब 6 प्रतिशत कस्‍टम ड्यूटी के हिसाब से देखें तो ये 7000 रुपये तक सस्‍ता पड़ेगा. इसी तरह 10 ग्राम प्‍लेटिनम के लिए अभी 15.4 प्रतिशत की ड्यूटी के साथ 25520 रुपये चुकाने पड़ते थे. लेकिन अब इसमें 2000 रुपये तक की राहत मिल पाएगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

22 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

22 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

23 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

17 hours ago