✕

होम / बिजनेस / अपने कंज्यूमर केयर बिजनेस को बेच रही है Raymond, इस कंपनी के साथ होगी डील! 

अपने कंज्यूमर केयर बिजनेस को बेच रही है Raymond, इस कंपनी के साथ होगी डील! 

माना जा रहा है कि गोदरेज आज यानी 27 अप्रैल को रेमंड के कंज्यूमर केयर बिजनेस के अधिग्रहण की घोषणा कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कंज्यूमर केयर बिजनेस में आज शाम एक बड़ा ऐलान हो सकता है. रेमंड (Raymond) अपने कंज्यूमर केयर बिजनेस को दूसरे हाथों में सौंपने की डील फाइनल कर सकती है. माना जा रहा है कि गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products) रेमंड के कंज्यूमर केयर बिजनेस (Raymond Consumer Care) का अधिग्रहण करने जा रही है. बता दें कि रेमंड काफी समय से अपने इस बिजनेस को बेचने की कोशिश कर रही है, लेकिन वैल्यूएशन के चलते बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी. 

47 फीसदी है हिस्सेदारी 
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गोदरेज आज यानी 27 अप्रैल को रेमंड के कंज्यूमर केयर बिजनेस के अधिग्रहण की घोषणा कर सकती है. हालांकि, अभी ये पता नहीं चल सका है कि इस डील की वैल्यू क्या होगी. रेमंड कंज्यूमर केयर, ब्रैंडेड कपड़ा और रियल एस्टेट कंपनी रेमंड लिमिटेड की सहयोगी कंपनी है. रेमंड लिमिटेड के पास कंज्यूमर केयर बिजनेस का 47 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा है, जिसमें पार्क एवेन्यू और कामसूत्र ब्रैंड शामिल हैं. पिछले वित्त वर्ष में इसकी सालाना बिक्री 522 करोड़ रुपए के आसपास थी.

काफी बड़ा है नेटवर्क
रेमंड कंज्यूमर केयर ने अपनी FY22 की वार्षिक रिपोर्ट में बताया था कि केमिस्ट, मॉडर्न ट्रेड और ई-कॉमर्स की मदद से उसकी 6,50,000 से अधिक रिटेल स्टोर्स में उपस्थिति है. कंपनी की महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कंडोम बनाने वाली एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी, जिसमें हर साल लगभग 40 करोड़ कंडोम बनाए जाते हैं. वहीं, गोदरेज की बात करें तो कंपनी पहले से ही पर्सनल केयर मार्केट में बड़ा नाम है. इसकी हेयर कलर क्रीम और एयर फ्रेशनर की काफी ज्यादा डिमांड रहती है. रेमंड कंज्यूमर केयर को अधिग्रहण करने के बाद सेक्सुअल वेलनेस कारोबार में भी अपनी पैठ बना सकेगी.

पिछले साल भी आई थी खबर
पिछले साल, रेमंड कंज्यूमर केयर की डील गुड ग्लैम ग्रुप से होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन डील परवान नहीं चढ़ सकी. बताया जाता है कि रेमंड प्रबंधन जिस वैल्यूएशन पर कंपनी को बेचना चाह रहा था, उसके लिए गुड ग्लैम ग्रुप तैयार नहीं था. इसलिए बात आगे नहीं बढ़ सकी. हालांकि, अब गोदरेज के सैट रेमंड की डील लगभग फाइनल मानी जा रही है, बस इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

7 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago

बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

7 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago