होम / बिजनेस / Godrej और Raymond के बीच FMCG कारोबार को लेकर हुई बड़ी डील

Godrej और Raymond के बीच FMCG कारोबार को लेकर हुई बड़ी डील

कंज्यूमर केयर सेक्टर में गुरुवार को एक बड़ी डील फाइनल हुई. गोदरेज समूह ने रेमंड के FMCG कारोबार को खरीद लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रेमंड ग्रुप (Raymond Group) ने गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) के साथ एक बड़ी डील की है. इसके तहत रेमंड का FMCG कारोबार अब गोदरेज का हो गया है. 2,825 करोड़ रुपए में हुई डील के साथ ही रेमंड के मशहूर ब्रैंड पार्क एवेन्यू, कामसूत्र और KS गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (GCPL) के पोर्टफोलियो में आ गए हैं. बता दें कि गौतम सिंघानिया की अगुवाई वाला रेमंड ग्रुप काफी समय से अपना कंज्यूमर केयर बिजनेस की कोशिश कर रहा था, लेकिन वैल्यूएशन को लेकर बात नहीं बन पा रही थी.  

ऑल-कैश डील
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों कंपनियों ने गुरुवार को डील फाइनल की. अधिग्रहण की प्रक्रिया 10 मई पूरी होने की उम्मीद है. इस ऑल कैश डील के लिए गोदरेज ग्रुप रेमंड को 2,825 करोड़ रुपए का भुगतान करेगा. रेमंड कंज्यूमर केयर लिमिटेड (RCCL) भारत में डियोडरेंट और सेक्सुअल वेलनेस कैटेगरी में लीडिंग कंपनी है. रेमंड ने बताया है कि उसने प्रोडक्ट पार्क एवेन्यू, केएस, कामसूत्र और प्रीमियम ट्रेडमार्क के साथ गोदरेज कंज्यूमर को बेचने के लिए डील साइन की है.

डबल डिजिट ग्रोथ
गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुधीर सीतापति ने कहा कि यह डील हमारे बिजनेस पोर्टफोलियो और ग्रोथ स्ट्रैटेजी को मजबूत करेगी. पार्क एवेन्यू और कामसूत्र जैसे ब्रैंड के जरिए रेमंड डियोडरेंट और सेक्सुअल वेलनेस कैटेगरीज की प्रमुख कंपनी है. इन कैटेगरीज में डबल डिजिट ग्रोथ डिलीवर करने की क्षमता है, क्योंकि दुनिया के दूसरे बाजारों के मुकाबले भारत में प्रति व्यक्ति खपत अभी काफी कम है. वहीं, रेमंड के मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित अग्रवाल ने बताया कि यह डील अलग-अलग यूनिट के आधार पर नहीं, बल्कि एकमुश्त बिक्री के आधार पर हुई है.

औरंगाबाद में फैक्ट्री
रेमंड कंज्यूमर केयर में सिंघानिया परिवार की हिस्सेदारी 49% है. जबकि बाकी हिस्सेदारी रेमंड लिमिटेड की है. कंपनी ने अपनी FY22 की वार्षिक रिपोर्ट में बताया था कि केमिस्ट, मॉडर्न ट्रेड और ई-कॉमर्स की मदद से उसकी 6,50,000 से अधिक रिटेल स्टोर्स में उपस्थिति है. कंपनी की महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कंडोम बनाने वाली एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी, जिसमें हर साल लगभग 40 करोड़ कंडोम बनाए जाते हैं. वहीं, गोदरेज की बात करें तो कंपनी पहले से ही पर्सनल केयर मार्केट में बड़ा नाम है. इसकी हेयर कलर क्रीम और एयर फ्रेशनर की काफी ज्यादा डिमांड रहती है. रेमंड कंज्यूमर केयर को अधिग्रहण करने के बाद सेक्सुअल वेलनेस कारोबार में भी अपनी पैठ बना सकेगी.

पहले अटकी थी डील
पिछले साल, रेमंड कंज्यूमर केयर की डील गुड ग्लैम ग्रुप से होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन डील परवान नहीं चढ़ सकी. बताया जाता है कि रेमंड प्रबंधन जिस वैल्यूएशन पर कंपनी को बेचना चाह रहा था, उसके लिए गुड ग्लैम ग्रुप तैयार नहीं था. इसलिए बात आगे नहीं बढ़ सकी. हालांकि, अब गोदरेज के साथ रेमंड की डील फाइनल हो गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

10 minutes ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

26 minutes ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

1 hour ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

1 hour ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

2 hours ago

बड़ी खबरें