✕

होम / बिजनेस / GMR ग्रुप को विदेश से मिले ₹6300 करोड़, कर्ज कम करेगी कंपनी, ऐसे होगा फंड का इस्तेमाल

GMR ग्रुप को विदेश से मिले ₹6300 करोड़, कर्ज कम करेगी कंपनी, ऐसे होगा फंड का इस्तेमाल

GMR ग्रुप ट्रांजैक्शन से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल GEPLके सभी बाहरी कर्जों की रीफाइनेंसिंग के लिए करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

GMR ग्रुप ने 6,300 करोड़ रुपये के निवेश के लिए अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) की सब्सिडियरी से समझौता किया है. इस फंड का इस्तेमाल GMR ग्रुप की कंपनी GMR एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (GEPL) का कर्ज चुकाने में किया जाएगा. GEPL एयररपोर्ट ऑपरेशन से जुड़ी कंपनी GMR एयरपोर्ट्स लिमिटेड (GAL) की प्रमोटर इकाई है. यह ग्रुप भारत में तीन हवाई अड्डों- दिल्ली, हैदराबाद और गोवा के अलावा फिलिपीन और इंडोनेशिया में भी दो एयरपोर्ट्स का संचालन करता है.

कंपनी ने क्या कहा?

GMR ग्रुप ने एक बयान में कहा कि उसने GEPL के रीस्ट्रक्चर्ड लोन साधनों में 6,300 करोड़ रुपये के निवेश के लिए ADIA के पूर्ण-स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी के साथ समझौता किया है. यह लेनदेन कुछ शर्तों और रेगुलेटरी सिफारिशों के कंप्लायंस के अधीन है. बयान के मुताबिक, GMR ग्रुप लेनदेन से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल GEPLके सभी बाहरी कर्जों की रीफाइनेंसिंग के लिए करेगा. साथ ही GALमें GMR प्रमोटर ग्रुप समूह की शेयरधारिता में भी उल्लेखनीय कमी आएगी.

कहां होगा पैसों का इस्तेमाल

GMR ग्रुप के कॉरपोरेट चेयरमैन किरण ग्रांधी ने कहा कि ADIA के जरिये यह निवेश GEPL में सभी बाहरी कर्जों की री-फाइनेसिंग की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे GAL को निरंतर आगे बढ़ाने की हमारी क्षमता मजबूत होगी. ADIA में इंफ्रास्ट्रक्चर डिपार्टमेंट के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर खादिम अलरमीजी ने बताया कि भारत के एविएशन सेक्टर में ग्रोथ की जबरदस्त संभावनाएं हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

9 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.