होम / बिजनेस / हर्षा भोगले के निवेश वाली कंपनी को खरीद सकता है GMR ग्रुप, जानें पूरी डिटेल

हर्षा भोगले के निवेश वाली कंपनी को खरीद सकता है GMR ग्रुप, जानें पूरी डिटेल

ऑनलाइन गेमिंग का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. यही वजह है कि GMR Sports एक बड़ी डील करने की कोशिश में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

खेल की दुनिया में पैसों की आजकल कोई कमी नहीं रह गई है. यही वजह है कि कारोबारी दुनिया के दिग्गज भी खेलों में पैसा लगा रहे हैं. गौतम अडानी और मुकेश अंबानी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. वहीं, खेलों से जुड़ी कंपनियां भी विस्तार करने में लगी हैं. इसके अलावा, ऑनलाइन गेमिंग का मार्केट भी लगातार फलफूल रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए जीएमआर स्पोर्ट्स (GMR Sports) एक कंपनी को खरीदने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, GMR की Fantasy Akhada से बातचीत चल रही है. 

इतने करोड़ में हो सकती है डील
GMR और Fantasy Akhada के बीच डील करीब 1400 करोड़ रुपए में हो सकती है. हालांकि, इस ट्रांजैक्शन को कई चरणों में पूरा किया जाएगा. बता दें कि Fantasy Akhada में मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले का भी पैसा लगा हुआ है. इस कंपनी को जनवरी 2020 में अमित पुरोहित ने शुरू किया था. शुरुआत में Fantasy Akhada केवल क्रिकेट और फुटबॉल के लिए वर्चुअल प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराती थी, लेकिन अब कंपनी ने इसमें विस्तार किया है.

शुरुआती निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी 
एक रिपोर्ट की मानें तो GMR फेंटेसी अखाड़ा के कई शुरुआती निवेशकों की हिस्सेदारी खरीदकर कंपनी को धीरे-धीरे अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है. इस सौदे में कंपनी के कुछ शुरुआती निवेशक, एंजल इन्वेस्टर और अन्य शेयरहोल्डर अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं. बताया जाता है कि फेंटेसी अखाड़ा में प्राइम सिक्योरिटीज, टीम इंडिया मैनेजर आदि ने निवेश किया है. अब तक यह कंपनी 15 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है. कंपनी में संस्थापकों की हिस्सेदारी 44.41% और एंजल इन्वेस्टर्स की 35.48% है. 

GMR समूह का है हिस्सा 
GMR स्पोर्ट्स साल 2008 में बनी कंपनी है. यह GMR ग्रुप का हिस्सा है, जिसके फाउंडर और चेयरमैन GM Rao हैं. जीएमआर स्पोर्ट्स के पास ही नई दिल्ली की IPL फ्रेंचाइजी और उत्तर प्रदेश की प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइजी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस समय भारत में करीब 40 करोड़ गेमर्स हैं. यह बाजार लगातार बड़ा होता जा रहा है. यही वजह है कि GMR स्पोर्ट्स ने फेंटेसी अखाड़ा को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि, Fantasy Akhada ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

12 minutes ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

14 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

15 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

15 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

16 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

12 minutes ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

16 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

11 hours ago