होम / बिजनेस / अगले हफ्ते खुल रहा है इस दिग्गज कंपनी का IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ

अगले हफ्ते खुल रहा है इस दिग्गज कंपनी का IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ

अगले हफ्ते यानी 13 मार्च को दिग्गज स्टोन कंपनी ग्लोबल सर्फेसेज का आईपीओ खुलने जा रहा है. कंपनी आईपीओ के जरिए 155 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी कि IPO में निवेश करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अगले हफ्ते एक कंपनी का आईपीओ खुलने जा रहा है, यानी आपके पास निवेश करके मुनाफा कमाने का मौका है. ग्लोबल सर्फेसेज (Global Surfaces) का आईपीओ 13 मार्च को खुलेगा और निवेशक 15 मार्च तक आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं. कंपनी इस आईपीओ के जरिए कैपिटल मार्केट से 155 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. ग्लोबल सर्फेसेज ने 133 से 140 रुपए प्रति शेयर आईपीओ का प्राइज बैंड तय किया है. 

दोनों एक्सचेंज पर होगी लिस्ट 
ग्लोबल सर्फेसेज का शेयर BSE और NSE दोनों ही स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्‍ट होगा. कंपनी के IPO का साइज 155 करोड़ रुपए का है. इसमें 8,520,000 इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्‍यू होगा. जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत 2,550,000 शेयर बेचे जाएंगे. करीब 25.5 लाख शेयर कंपनी के प्रमोटर मयंक शाह और श्वेता शाह ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Global Surfaces के IPO के तहत 35 फीसदी हिस्‍सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. वहीं, 50% हिस्‍सा क्‍वालिफाइड इंस्‍टीट्यूशनल बायर्स के लिए और 15% नॉन इंस्‍टीट्यूशनल इन्‍वेस्‍टर्स के लिए रिजर्व है.

कितना निवेश जरूरी?
अब जानते हैं कि इसमें कम से कम कितना निवेश करना होगा. 1 लॉट में 100 शेयर होंगे. जिसका मतलब है कि कम से 14,000 रुपए का निवेश जरूरी होगा. वहीं अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगाई जा सकेगी और यह अधिकतम 196,000 रुपए होगी. Global Surfaces आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल दुबई में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने के लिए करेगी. कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें, तो वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का रिवेन्यु 190.31 करोड़ रुपए रहा, जबकि एक साल पहले यह 175.37 करोड़ था. हालांकि, इस अवधि में नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष के 33.93 करोड़ से बढ़कर 35.63 करोड़ रुपए हो गया था.

क्या करती है कंपनी?
Global Surfaces देश की प्रतिष्ठित कंपनी है, जिसे दुनियाभर में पहचान मिली हुई है. कंपनी माइनिंग, प्रोडक्शन और नेचुरल स्टोन के एक्सपोर्ट से जुड़ी हुई है. इतना ही नहीं, दुनिया की स्टोन इंडस्ट्री में इसका बड़ा योगदान है. कंपनी की शुरुआत 2004 में Global Stone के रूप में राजस्थान के जयपुर से हुई थी. बाद में कंपनी का कारोबार फैलता गया और यह Global Surfaces Limited बन गई.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

44 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

1 hour ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

3 hours ago

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

3 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

44 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

1 hour ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

6 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

3 hours ago