होम / बिजनेस / Stocks In News: खबरों वाले शेयर मचाएंगे धमाल, दांव लगाकर कमा सकते हैं मुनाफा

Stocks In News: खबरों वाले शेयर मचाएंगे धमाल, दांव लगाकर कमा सकते हैं मुनाफा

तिमाही नतीजों का दौर खत्म हो चुका है, आज आपको किन खबरों वाले शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, कौन से ऐसे शेयर हैं जहां पर दांव लगाकर आप मुनाफा कमा सकते हैं, चलिए देखते हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: मंगलवार की मजबूत तेजी के बाद आज भी भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत पॉजिटिव हैं. अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस में लगातार 5वें दिन तेजी रही, डाओ 240 अंक मजबूत होकर बंद हुआ है. डाओ 34,000 के ऊपर 4 महीने की ऊंचाई पर बंद हुआ है. S&P500 और नैस्डेक हालांकि फ्लैट बंद हुए हैं. आज अमेरिका के जुलाई की रिटेल बिक्री के आंकड़े भी जारी होंगे. इस पर नजर रहेगी. SGX Nifty की शुरुआत भी अच्छे मूड में हुई है. 

तिमाही नतीजों का दौर खत्म हो चुका है, आज आपको किन खबरों वाले शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, कौन से ऐसे शेयर हैं जहां पर दांव लगाकर आप मुनाफा कमा सकते हैं, चलिए देखते हैं

खबरों वाले शेयर

1. Mahanagar Gas Limited आज फोकस में रहेगा, क्योंकि कंपनी ने मुंबई में CNG, PNG के दामों में कटौती की है, MGL के शेयरों में आज इस खबर का असर दिख सकता है

2. Techno Electric में भी आज हलचल दिख सकती है, क्योंकि कंपनी को राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम से FGD के लिए 1455 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है 

3. HDFC AMC में Aberdeen Investment ने 1953.63  रुपये प्रति शेयर के भाव पर 5.6 परसेंट हिस्सेदारी बेची है, जो 1.2 करोड़ शेयर होते हैं. कुल सौदा 2300 करोड़ रुपये में हुआ.  

4. Kirloskar Oil में SBI MF ने 9.46 लाख शेयर बेचे हैं. इस बल्क डील के बाद हिस्सा 7.37 परसेंट से घटकर 6.7 परसेंट हो गया है

5. Cipla में बड़ा मैनेजमेंट बदलाव हुआ है, आशीष आदुकिया को ग्लोबल CFO नियुक्त किया गया है. आशीष आदुकिया Grasim Ind में भी CFO रह चुके हैं. ये शेयर आज फोकस में रहेगा

6. Max Healthcare में कल एक बल्क डील हुई थी, KKR ने अपने 27 परसेंट शेयर बेचे थे, इसके खरीदार थे GIC, Capital Group और BNP Paribas 

7. NXTDIGITAL आज फोकस में रहेगा क्योंकि बोर्ड ने Hinduja Leyland Finance के विलय को मंजूरी दे दी है. NDL का डिजिटल, मीडिया कारोबार ट्रांसफर होगा 

8. Bharti Airtel शॉर्ट टर्म डेट के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. कंपनी 5G स्पेक्ट्रम की शुरुआती पेमेंट के लिए ये फंड जुटा रही है. 

9. Sanghi Industires के प्रमोटर्स Flarezeal Solutions ने 40 लाख शेयर खरीदे हैं  

10. GAIL की बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा, ये शेयर आज फोकस में रखिएगा 

11. Venus Pipes भी आज फोकस में रहेगा क्योंकि एंकर निवेशकों का लॉक इन पीरियड आज खत्म होगा

12. Delhivery Ltd के  एंकर निवेशकों का लॉक इन पीरियड भी आज खत्म होगा, इस शेयर में भी आज हलचल दिख सकती है 

13. Bharat Gears की बोर्ड बैठक 19 अगस्त होगी, इसमें बोनस शेयर जारी करने पर विचार होगा, शेयर फोकस में रहेगा 

14. Syrma SGS के IPO को अभी तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, दो दिन में इश्यू 92% भर चुका है, इसमें रिटेल हिस्सा 1.56 गुना भरा है 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

11 minutes ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

21 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

31 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

3 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

31 minutes ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

1 minute ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

11 minutes ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

21 minutes ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

2 hours ago