होम / बिजनेस / शेयर बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट से संकेत बेहतर, खबरों के दम पर आज कहां होगी कमाई

शेयर बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट से संकेत बेहतर, खबरों के दम पर आज कहां होगी कमाई

अमेरिकी बाजारों में तीन दिन से चला आ रहा गिरावट का दौर कल खत्म हुआ है, हालांकि बाजारों में अब भी मुनाफावसूली से इनकार नहीं किया जा सकता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को मुनाफावसूली के बीच अच्छी रिकवरी के साथ बंद हुए थे. आज भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत ठीक ठाक हैं. अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस करीब फ्लैट ही बंद हुआ है. अमेरिकी बाजारों में बीते तीन दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा है. डाओ जोंस में 250 अंकों की रेंज में कल कारोबार होता दिखा है. 
इधर खबर है कि तूफान की वजह से हॉन्ग कॉन्ग के ट्रेडिंग एक्सचेंज हैंग सेंग में सुबह की ट्रेडिंग रद्द कर दी गई है, SGX Nifty करीब आधा परसेंट की मजबूती दिख रही है. 

ग्लोबल मार्केट के संकेतों के अलावा किन खबरों पर आपको नजर रखनी चाहिए, जहां दांव लगाकर आप मुनाफा कमा सकते हैं 

1.  Bharti Airtel पर आज नजर रखनी चाहिए, क्योंकि एयरटेल में Singtel शेयर Bharti Telecom को शेयर ट्रांसफर करेगी. करीब 3.3 परसेंट हिस्सेदारी 13 हजार करोड़ में दी जाएगी. 

2. NHPC की सब्सिडियरी NHPC Renewable Energy और राजस्थान सरकार मिलकर 10 GW का अल्ट्रा मेगा रीन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क राजस्थान में बनाएंगे. NHPC के शेयरों पर आज फोकस रहेगा

3.  Wipro ने वैगनर जीसस को ब्राजील के लिए कंट्री हेड और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. वैगनर ने तीन साल पहले ही Wipro को ज्वाइन किया था. Wipro के शेयरों पर आज नजर रहेगी

4. Barbeque-Nation Hospitality के लिए अच्छी खबर है कि रेटिंग एजेंसी ICRA ने बैंक सुविधाओं के लिए क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया है. 15.50 करोड़ के लिए क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड करके A कर दिया है, 5 करोड़ की बैंक फैसिलिटी को अपग्रेड करके  A2+ कर दिया है.

5. आज वेबसोल एनर्जी के नतीजे आएंगे, इन नतीजों पर फोकस रखिएगा, नतीजों के दम पर शेयर में एक्शन दिख सकता है 

6. DFM Foods की डीलिस्टिंग पर आज बोर्ड बैठक होगी, हाल ही मे DFM Foods ने अपने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही मतलब की जून तिमाही के नतीजे पेश किए है। जिसमे कंपनी को करीब 14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. 

7. eMudhra का लॉक इन पीरियड आज खत्म होगा, इसके शेयरों में आज हलचल दिख सकती है 

8. Infibeam Avenues आज फोकस में रहेगा, कंपनी का बोर्ड आज पूंजी जुटाने पर बैठक करेगा 

9. Nippon Life India F&O में आज आखिरी दिन है, सितंबर सीरीज से ये F&O से बाहर होगा. 

10. PSP Projects आज फोकस में रहेगा क्योंकि कंपनी को एक सेगमेंट में 247 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. 

11. PB Fintech को YKNP मार्केटिंग में 32 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी मिली है.

VIDEO: Ford में 3000 लोगों की छंटनी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

9 hours ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

9 hours ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

10 hours ago

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

13 hours ago

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

13 hours ago


बड़ी खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

9 hours ago

AAP में बड़ी राजनीतिक हलचल, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में होंगे शामिल

राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी भाजपा में शामिल होने की बात कही है.

8 hours ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

9 hours ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

10 hours ago

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसर ही मताधिकार से वंचित, 65 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एम.आर. शमशाद ने अदालत में दलील देते हुए इसे पूरी तरह मनमाना और अनुचित बताया है.

11 hours ago