होम / बिजनेस / ग्लोबल मार्केट से आज भी सुस्ती के संकेत, इन खबरों वाले शेयरों पर रखिए नजर

ग्लोबल मार्केट से आज भी सुस्ती के संकेत, इन खबरों वाले शेयरों पर रखिए नजर

ग्लोबल मार्केट से कोई बहुत ज्यादा खराब संकेत नहीं हैं, लेकिन कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर के पार चला गया है. रुपया भी कमजोर हो रहा है. बाजार आज संभलकर शुरुआत कर सकते हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय बाजारों ने कल बड़ी गिरावट के बाद शानदार बाउंसबैक किया और अच्छी मजबूती के साथ बंद हुए, लेकिन आज भारतीय शेयर बाजारों के लिए संकेत सुस्ती भरे ही हैं. डाओ जोंस लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है. डाओ 154 अंक फिसला है, नैस्डेक बिल्कुल फ्लैट बंद हुआ है, S&P500 भी सपाट बंद हुआ है. 
SGX Nifty आज हल्की कमजोरी के साथ खुला है. हालांकि संकेत बहुत खराब नहीं हैं. ब्रेंट क्रूड 3 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है और ये 100 डॉलर को एक बार फिर पार कर चुका है. 

ग्लोबल संकेतों के अलावा किन शेयरों पर आपको आज नजर रखनी चाहिए, जहां खबरों के दम पर हलचल देखने को मिल सकती है. 

1. Adani Enterprises पर आज नजर रखिएगा, इसने New Delhi Television Limited (NDTV) में 29.2 परसेंट हिस्सेदारी खरीद ली है. 26 परसेंट के लिए ओपन ऑफर लाने की योजना है. 

2. Ugro Capital भी आज फोकस में रहने वाला है, प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाने के लिए नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर्स जारी करने के लिए कंपनी की इनवेस्टमेंट एंड बॉरोइंग कमेटी की बैठक होने वाली है. 

3. Himatsingka Seide के लिए बुरी खबर है, CRISIL ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है. लॉन्ग टर्म डेट के लिए A- से इसे निगेटिव आउटलुक के साथ BBB+ कर दिया है. शॉर्ट टर्म डेट के लिए रेटिंग को A2+ से डाउनग्रेड करके A2 कर दिया है

4.  Monarch Networth Capital आज फोकस में रहेगा क्योंकि Monarch Alternative Investment Fund के जरिए कंपनी ने 252 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी की योजना अपनी मौजूदा और नए बिजनेस में 1000 करोड़ रुपये निवेश करने की है.

5. KEI Industries के लिए रेटिंग एजेंसी ICRA ने लॉन्ग टर्म बैंक फैसिलिटीज रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है. ये अपग्रेड मजबूत घरेलू डिमांड को देखते हुए किया गया है. 

6. Cigniti Technologies आज फोकस में है क्योंकि PMK Holdings Private Limited ने 597 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर अतिरिक्त 1,50,802 शेयर खरीदे हैं,  जून 2022 तक PMK के पास कंपनी के 1.56 परसेंट शेयर थे

7. Devyani International में Dunearn Investments (मॉरिशस) ने 2,63,29,516 शेयर या 2.18 परसेंट हिस्सा बेच दिया है. ये हिस्सेदारी ओपन मार्केट में 183.11 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेची गई है. 

8. BEML की आज बोर्ड बैठक है, 1:1 के शेयर इश्यू की रिकॉर्ड डेट को तय करने को लेकर ये बैठक है. यहां से कोई भी खबर निकलेगी तो कंपनी के शेयरों पर असर दिख सकता है

9. Bharat Gears की बोर्ड बैठक है, जिसमें बोनस शेयर जारी करने पर विचार होगा, ये शेयर आज फोकस में रहने वाला है

10. Sportsking India की आज शेयर बाजार में लिस्टिंग होने वाली है, ये शेयर भी आज फोकस में रहने वाला है

11. Dreamfolks Services का IPO आज से खुलने वाला है, 26 अगस्त  तक इसमें पैसा लगाने का मौका होगा.

VIDEO: कभी 1 रुपये का था इस कंपनी का शेयर, आज निवेश करने वाले बन गए करोड़पति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

17 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

13 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

19 hours ago