✕

होम / बिजनेस / एक्टर संजय दत्त के ब्रैंड ने बेची 6 लाख व्हिस्की की बोतल, 7 महीने में कमाए इतने करोड़

एक्टर संजय दत्त के ब्रैंड ने बेची 6 लाख व्हिस्की की बोतल, 7 महीने में कमाए इतने करोड़

Glenwalk व्हिस्की को पारंपरिक ओक पीपों में पकाया जाता है. इसका समृद्ध और संतुलित स्वाद इसे व्हिस्की प्रेमियों के बीच लोकप्रिय बनाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बाद बीते साल एक्टर संजय दत्त ने अपना व्हिस्की ब्रैंड द ग्लेनवॉक (The Glenwalk) लॉन्च किया. जून 2023 में लॉन्च हुई इस स्कॉच व्हिस्की ब्रैंड कुछ ही महीनों में भारतीय बाजार में तेजी से सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है. लॉन्चिंग के 7 महीने बाद व्हिस्की ब्रैंड, ‘द ग्लेनवॉक’ की सेल का आंकड़ा सामने आया है, जिसने सभी को चौका दिया है.  7 महीने में इस व्हिस्की ब्रैंड ने लाखों बोतलों की सेल करके संजय दत्त को करोड़ों रुपये की कमाई करा दी है. तो आइए जानते हैं संजय दत्त के इस व्हिस्की ने कितना कारोबार किया है?  

Glenwalk व्हिस्की की कीमत
ग्लेनवॉक ने लॉन्च के सिर्फ सात महीनों में 6 लाख बोतलों की बिक्री की है, जिससे 19.20 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इस व्हिस्की की एक बोतल की कीमत 1,599 से 1,600 है, यह व्हिस्की प्रीमियम अनुभव प्रदान करती है, जिसने इसे प्रतिस्पर्धी बाजार में एक मजबूत उपस्थिति दिलाई है. यह सफलता ब्रैंड की गुणवत्तापूर्ण व्हिस्की, प्रभावी मार्केटिंग और व्यापक वितरण नेटवर्क का नतीजा है.

व्हिस्की की खासियत
ग्लेनवॉक की स्कॉच व्हिस्की को पारंपरिक ओक पीपों में पकाया गया है. इसमें उच्च गुणवत्ता वाली माल्ट और ग्रेन व्हिस्की का सावधानीपूर्वक मिश्रण किया गया है. इसका समृद्ध और संतुलित स्वाद इसे व्हिस्की प्रेमियों के बीच लोकप्रिय बनाता है. वर्तमान में ग्लेनवॉक महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है. इसका मजबूत वितरण नेटवर्क ब्रांड के प्रभावशाली बिक्री आंकड़ों में योगदान देता है.

ये हैं संजय दत्त के पार्टनर
ग्लेनवॉक को संजय दत्त ने मोक्ष सानी, जितिन मेरानी, ​​रोहन निहलानी, मनीष सानी और नीरज सिंह जैसे अनुभवी पेशेवरों के साथ मिलकर लॉन्च किया. कार्टेल ब्रदर्स की टीम ने गुणवत्तापूर्ण प्रीमियम व्हिस्की बनाने की अपनी विशेषज्ञता का उपयोग किया, जिससे ग्लेनवॉक व्हिस्की के टेस्ट को बेहतर बनाया है. संजय दत्त ने ब्रांड पार्टनर और एंबेसडर के रूप में अपनी स्टार पावर का उपयोग कर ब्रैंड को एक विशेष पहचान दी. उनकी छवि ने ग्लेनवॉक को एक प्रीमियम और विश्वसनीय ब्रांड के रूप में स्थापित किया.ग्लेनवॉक की सफलता भारत में प्रीमियम स्पिरिट्स की बढ़ती मांग को दर्शाती है. यह ब्रैंड न केवल भारतीय बाजार में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकता है.संजय दत्त ने ग्लेनवॉक के जरिए यह साबित किया है कि वे सिल्वर स्क्रीन के बाहर भी सफलता की कहानी लिख सकते हैं. उनकी यह नई पहल उनके बहुआयामी व्यक्तित्व का प्रमाण है.

संजय दत्त की नेटवर्थ 

संजय दत्त की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वह देश के सबसे बड़े इंडिविजुअल इनकम टैक्सपेयर्स में भी गिने जाते हैं. संजय दत्त फिल्मों के अलावा ब्रैंड एंडोर्समेंट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से भी करोड़ों की कमाई करते हैं. इसके अलावा उन्होंने विभिन्न रियल एस्टेट और अन्य जगह भी निवेशों किया हुआ है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago