होम / बिजनेस / गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, एशियाई संकेत कमजोर, जानें आज कैसा रहेगा बाजार का रुख

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, एशियाई संकेत कमजोर, जानें आज कैसा रहेगा बाजार का रुख

बुधवार को BSE सेंसेक्स 487.20 अंक की तेजी के साथ 82,344.68 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 167.35 अंक की बढ़त के साथ 25,342.75 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली, लेकिन गुरुवार को बाजार की शुरुआत थोड़ी सुस्त रह सकती है. गिफ्ट निफ्टी में गिरावट और एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं. आज बाजार पर संसद में पेश होने वाले इकनॉमिक सर्वे 2025-26, वैश्विक संकेतों और बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर दिख सकता है. 

सेंसेक्स-निफ्टी की दमदार क्लोजिंग

बुधवार को बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 487.20 अंक यानी 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 82,344.68 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 646.49 अंक उछलकर 82,503.97 के स्तर तक भी पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 167.35 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 25,342.75 अंक पर बंद हुआ.

इन दिग्गज शेयरों में दिखी जोरदार खरीदारी

सेंसेक्स पैक में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयरों में दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद करीब 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली. इसके अलावा Eternal, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी मजबूती के साथ बंद हुए. हालांकि, एशियन पेंट्स के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. मारुति सुजुकी, सन फार्मा, इन्फोसिस और भारती एयरटेल के शेयर भी दबाव में रहे.

आज इन शेयरों में तेजी के मजबूत संकेत

तकनीकी संकेतों के आधार पर कुछ शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है. Tejas Networks, Data Patterns (India), Hindustan Copper, Olectra Greentech, Schneider, BEML और Syrma SGS Technology के शेयरों ने अपने 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, यह इन शेयरों में आगे भी तेजी बने रहने का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में बन रहे हैं मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर के अनुसार Radico Khaitan, Home First Finance Company India, Tata Consumer, Asian Paints, Vishal Mega Mart, Aegis Vopak Terminal और Berger Paints के शेयरों में कमजोरी के संकेत मिले हैं. इन शेयरों में आने वाले दिनों में दबाव बढ़ सकता है.

आज आएंगे कई बड़ी कंपनियों के Q3 नतीजे

आज आईटीसी, वेदांता, अदाणी पावर, केनरा बैंक, अंबुजा सीमेंट्स, आरईसी, मैक्स हेल्थकेयर, डाबर इंडिया, स्विगी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, वन97 कम्युनिकेशंस, कोरोमंडल इंटरनेशनल, डिक्सन टेक्नोलॉजीज़, प्रेस्टिज एस्टेट्स, लॉयड्स मेटल्स, कोलगेट-पामोलिव इंडिया, वोल्टास, एचयूडीसीओ, एस्ट्रल, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, ब्लू स्टार, केपीआईटी टेक, अपार इंडस्ट्रीज़ और मणप्पुरम फाइनेंस समेत कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी.

फेड ने ब्याज दरों को रखा स्थिर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने चेयरमैन जेरोम पॉवेल की अगुवाई में हुई दो दिन की बैठक के बाद ब्याज दरों को 3.5 फीसदी से 3.75 फीसदी के दायरे में स्थिर रखने का फैसला किया. फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने कहा कि महंगाई, रोजगार और आर्थिक हालात का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है.

एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने के फैसले के बाद एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिली. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.46 फीसदी नीचे रहा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.58 फीसदी फिसला, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स करीब 0.8 फीसदी गिरा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

13 minutes ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

23 minutes ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

55 minutes ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

16 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

17 hours ago

बड़ी खबरें

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

55 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

13 minutes ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

23 minutes ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.