होम / बिजनेस / इस सरकारी कंपनी में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिल रहा है ये गिफ्ट

इस सरकारी कंपनी में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिल रहा है ये गिफ्ट

REC Limited के शेयर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले एक महीने में ही इसने 10.92% का रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पावर सेक्टर से जुड़ी सरकारी इंफ्रास्ट्रक्टर फाइनेंस कंपनी आरईसी लिमिटेड (REC Limited) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने अपने इन्वेस्टर्स को बोनस शेयर का तोहफा देने का फैसला लिया है. REC निवेशकों को 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर देगी. कहने का मतलब है कि हर 3 शेयरों पर निवेशकों को 1 शेयर बोनस के लिए रूप में मिलेगा.

11% ऊपर चढ़े शेयर 
REC लिमिटेड के शेयर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले एक महीने में ही इसने 10.92% का रिटर्न दिया है. पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर 1.26% की बढ़त के साथ 137.15 रुपए पर बंद हुआ था. REC का 52-सप्ताह का हाई लेवल 168.85 और लो लेवल 109.65 है. बता दें कि आरईसी लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) की सब्सिडियरी है.   

पहले भी दिया था तोहफा
सरकारी कंपनी आरईसी लिमिटेड बोनस शेयर इश्यू करने की रिकॉर्ड डेट 18 अगस्त निर्धारित की है. कंपनी ने इससे पहले 28 सितंबर 2016 को 1:1 के रेशियो से निवेशकों को बोनस शेयर दिए थे. पिछले एक साल में आरईसी लिमिटेड के शेयरों में लगभग 10% की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर करीब 6 प्रतिशत चढ़े हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसमें निवेश की संभावनाएं अभी भी मौजूद हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

19 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

20 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

1 day ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

1 day ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

1 day ago


बड़ी खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

46 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

58 minutes ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

1 hour ago