✕

होम / बिजनेस / पैसा कमाने को हो जाएं तैयार! LG India भी लाएगी IPO, सेबी के पास जमा किए पेपर

पैसा कमाने को हो जाएं तैयार! LG India भी लाएगी IPO, सेबी के पास जमा किए पेपर

LG Electronics India Ltd ने IPO लाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IPO बाजार में नए प्लेयर की एंट्री जारी है, अब नए प्लेयर के तौर पर साउथ कोरियाई कंपनी की भारतीय यूनिट यानी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड अपना आईपीओ लाने की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने आईपीओ लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती डॉक्यूमेंट्स फाइल कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक द्वारा 10.18 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) है, जिसमें कोई नया निर्गम कम्पोनेंट नहीं है.

कंपनी इतने इक्विटी शेयर बेचेगी

खबर के मुताबिक, ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में कहा गया है कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक 10 रुपये अंकित मूल्य के 10,18,15,859 इक्विटी शेयर बेचेगी. प्रस्ताव के बाद, कंपनी में इसकी शेयरधारिता 15 प्रतिशत घटकर 57.69 करोड़ शेयर रह जाएगी. यहां यह भी बता दें कि चूंकि सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से ओएफएस है, इसलिए एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को आईपीओ से कोई इनकम हासिल नहीं होगी. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने कहा कि उसे उम्मीद है कि इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग से इसकी दृश्यता और ब्रांड इमेज में और बढ़ोतरी होगी, साथ ही शेयरों के लिए लिक्विडिटी और पब्लिक मार्केट उपलब्ध होगा.

कौन हैं इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर?

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया होम अप्लायंसेस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में अग्रणी खिलाड़ी है. कंपनी के प्रोडक्ट भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर B2C और B2B दोनों ग्राहकों को बेचे जाते हैं. यह अपने सभी प्रोडक्ट्स के लिए सेट अप, मरम्मत और मेंटेनेंस सर्विस भी उपलब्ध करता है.

मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, जेपी मॉर्गन इंडिया, एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं. हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक भारत में सूचीबद्ध होने वाली दूसरी कोरियाई कंपनी होगी. एलजी इलेक्ट्रॉनिक इंडिया का ऑपरेशन से राजस्व 31 मार्च, 2024 को खत्म वित्तीय वर्ष के लिए 64,087.97 करोड़ रुपये था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago