होम / बिजनेस / Gautam Singhania से अलग होने को तैयार Nawaz Modi, लेकिन सामने रखी ये शर्त!

Gautam Singhania से अलग होने को तैयार Nawaz Modi, लेकिन सामने रखी ये शर्त!

रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया कारोबार में भले ही सफल हैं, लेकिन रिश्तों के मामले में उन्हें अब तक नाकामी ही हासिल हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेमंड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे. पहले उन्होंने अपनी पत्नी नवाज मोदी से अलग होने को लेकर एक इमोशनल पोस्ट लिया. फिर नवाज मोदी सिंघानिया (Nawaz Modi Singhania) का एक वायरल वीडियो सामने आया. सिंघानिया पर अपनी पत्नी से मारपीट के आरोप भी लगे. अब इस मामले में एक और खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवाज मोदी ने अपने पति से अलग होने के लिए एक शर्त रखी है. उन्होंने गौतम सिंघानिया की 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपए) की कुल संपत्ति में 75% हिस्सेदारी मांगी है.

गौतम से इस सुझाव पर मोदी की ना
बताया जा रहा है कि गौतम सिंघानिया अपनी वाइफ की शर्त से कुछ हद तक सहमत हैं, लेकिन उन्होंने एक फैमिली ट्रस्ट बनाने का सुझाव दिया है.  हालांकि, नवाज मोदी इसके लिए तैयार नहीं हैं. बता दें कि गौतम सिंघानिया इससे पहले अपने पिता के साथ विवाद को लेकर भी चर्चा में रहे थे. सिंघानिया पर आरोप था कि उन्होंने अपने पिता विजयपत सिंघानिया को घर से निकाल दिया है. रेमंड्स की स्थापना गौतम के पिता ने की थी. उन्होंने रेमंड्स को ‘द कंप्लीट मैन’ की पहली पसंद बना दिया था, लेकिन बेटे के हाथों में कारोबार सौंपने के बाद उन्हें खुद घर और कारोबार से बेदखल होना पड़ा.

ये भी पढ़ें -Raymond: ऐसा क्या है उस Viral Video में जिसे लेकर Gautam Singhania से नाराज हुए लोग? 

वायरल हुआ था नवाज का वीडियो 
गौतम सिंघानिया ने 13 नबंवर को अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा था - इस बार की दिवाली पहले जैसी नहीं रहने वाली. नवाज और मैं यहां से अलग-अलग रास्ते पर चलेंगे. हम माता-पिता के रूप में एक-दूसरे की ताकत बने, लेकिन अब हमारे रास्ते जुदा हैं. जो हमारे दो अनमोल हीरे (बेटी निहारिका और निशा सिंघानिया) के लिए सबसे अच्छा होगा, हम वो करेंगे. गौतम के इस इमोशनल मैसेज के ठीक बाद नवाज मोदी का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें वह आरोप लगाती हुईं नजर आईं कि उन्हें आमंत्रण के बावजूद गौतम द्वारा आयोजित पार्टी में नहीं जाने दिया जा रहा है. 

लग्जरी कारों के शौकीन हैं गौतम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले महीने गौतम ने अपने ब्रीच कैंडी हाउस में पत्नी नवाज के साथ मारपीट की थी, जिससे उनकी कॉलर बोन टूट गई थी. नवाज मोदी को गिरगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. गौतम की बात करें, तो उन्होंने स्पोर्ट्स और लग्जरी कारों का काफी शौक रहा है. कारों के पति उनके क्रेज के चलते ही पिता विजयपत सिंघानिया ने गौतम के 18वें जन्मदिन पर उन्हें Premier Padmini 1100 कार गिफ्ट की थी. गौतम के पास इस समय टेस्ला मॉडल X, लेम्बोर्गिनी, लोटस एलिस कन्वर्टिबल, निसान स्काईलाइन जीटीआर, फेरारी 458 इटालिया और ऑडी Q7 जैसे कई लग्जरी कारें हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

4 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

6 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें