होम / बिजनेस / गौतम अडानी की एक और शॉपिंग, दैनिक भास्कर की DB Power को 7,000 करोड़ रुपये में खरीदा

गौतम अडानी की एक और शॉपिंग, दैनिक भास्कर की DB Power को 7,000 करोड़ रुपये में खरीदा

इस प्रस्तावित डील को कंपटीशन कमीशन की मंजूरी मिलना बाकी है. इसके अलावा DPPL और DB Power को लेकर आगे ड्यू डिलिजेंस के बाद सामने आने पर कई और मंजूरियां भी लेनी होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: दुनिया के चौथे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की कंपनी Adani Power दैनिक भास्कर ग्रुप से DB Power Limited के थर्मल पावर असेट्स को करीब 7,000 करोड़ रुपये में खरीदेगी. Adani Power ने इस डील का ऐलान किया है. 

Adani Power-DB Power में डील 
दोनों कंपनियों ने शुक्रवार को एक ऑल कैश डील पर दस्तखत किए हैं. DB Power की छत्तीसगढ़ के जंजगीर-चम्पा डिस्ट्रिक्ट में 600 मेगावॉट की थर्मल पावर की दो यूनिट्स हैं. दैनिक भास्कर का पावर बिजनेस एक अलग होल्डिंग कंपनी Diliigent Power Private Limited (DPPL) के तहत आता है, जिसके पास कंपनी की  83.87% हिस्सेदारी है. PE फंड Global Infrastructure Partners (GIP) के पास 16.13% हिस्सेदारी है. इस डील से  Adani Power को छत्तीसगढ़ में थर्मल पावर सेक्टर में अपना कारोबार विस्तार करने में मदद मिलेगी. 

CCI की मंजूरी बाकी 
इस प्रस्तावित डील को अभी कंपटीशन कमीशन की मंजूरी मिलना बाकी है. इसके अलावा DPPL और DB Power को लेकर आगे ड्यू डिलिजेंस के बाद सामने आने पर कई और मंजूरियां भी लेनी होंगी. एक्सचेंज की फाइलिंग के मुताबिक "MOU की शुरुआती अवधि 31 अक्टूबर, 2022 तक होगी, जिसे बाद में आपसी सहमति के बाद बढ़ाया जा सकता है. अडानी पावर के पास "DPPL की कुल जारी, सब्सक्राइब्ड और पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी और वरीयता शेयर पूंजी का 100 प्रतिशत" पर शेयरहोल्डिंग कंट्रोल होगा. जबकि DPPL के पास DB Power की क्लोजिंग डेट का कुल जारी, सब्सक्राइब और पेडअप इक्विटी शेयर कैपिटल का 100 परसेंट होगा. 

DB Power का शानदार
DB Power की बीती तीन तिमाहियों में टर्नओवर पर एक नजर डालें तो FY 2021-22 के लिए 3,488 करोड़, FY 2020-21 में 2,930 और FY 2020-21 के लिए 3,126 करोड़ रुपये रहा है. ये थर्मल पावर जेनरेटिंग स्टेशनों की स्थापना, संचालन और रखरखाव के व्यवसाय में लगा हुआ है. इसके कोल इंडिया लिमिटेड के साथ ईंधन आपूर्ति समझौते हैं, इसकी क्षमता के 923.5 मेगावाट के लिए लंबी और मध्यम अवधि के बिजली खरीद समझौते हैं, और अपनी फैसिलिटीज को ये मुनाफे में चला रहा है.
कंपनी को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, ग्वालियर के अधिकार क्षेत्र में 12 अक्टूबर 2006 को निगमित किया गया था.  Diliigent Power Private Limited (DPPL) DB Power की होल्डिंग कंपनी है और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इसका टर्नओवर 0.19 करोड़ रुपये है.

VIDEO: खाने के बिल पर सर्विस चार्ज देना है या नहीं? जानें क्या है नया अपडेट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

14 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

15 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

20 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

20 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

20 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

14 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

15 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

15 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

21 hours ago