✕

होम / बिजनेस / 62 साल के हुए गौतम अडानी, उनके दौलत के पहाड़ के पीछे छिपी है कड़ी मेहनत 

62 साल के हुए गौतम अडानी, उनके दौलत के पहाड़ के पीछे छिपी है कड़ी मेहनत 

गौतम अडानी ने सबसे पहले हीरे के कारोबार में कदम रखा लेकिन वहां उन्‍हें सफलता हाथ नहीं लगी. लेकिन आर्थिक सुधार गौतम अडानी के लिए काफी फायदेमंद साबित हुए.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के टॉप 3 कारोबारियों में शामिल गौतम अडानी आज अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं. गौतम अडानी 62 साल के हो चुके हैं. आज गौतम अडानी देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के नामी कारोबारियों में शामिल हैं. सबसे खास बात ये है कि गौतम अडानी का यहां तक का सफर काफी संघर्षभरा रहा है. हीरे के कारोबार से अपने बिजनेस के करियर की शुरूआत करने वाले गौतम अडानी आज पोर्ट से लेकर गैस, एनर्जी और पेट्रोलियम सेक्‍टर में बड़े स्‍तर पर काम कर रहे हैं. 

हर 18 महीने में जीडीपी में जुड़ेगा एक ट्रिलियन 
गौतम अडानी ने ,जन्‍मदिन के मौके पर आयोजित हुई एजीएम में भविष्‍य की योजनाओं के बारे में विस्‍तार से बात करते हुए कहा कि कच्‍छ कॉपर ने ग्रीनफील्‍ड रिफाइनरी में ऑपरेशन शुरू कर दिया है. उन्‍होंने कहा कि अगले एक दशक में कंपनी का मकसद कच्‍छ कॉपर रिफाइनरी को दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल लोकेशन स्‍मेल्‍टर बनाने का लक्ष्‍य है. उन्‍होंने ये भी कहा कि आज सीएनजी स्‍टेशनों की संख्‍या 900 को पार कर गई है जबकि हमारी एनर्जी क्षमता में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. ये आज 15250 मेगावाट तक जा पहुंची है. उन्‍होने ये भी कहा कि आज कंपनी ईवी चार्जिंग प्‍वॉइंट पर भी काम कर रही है और अब तक 60 प्‍वॉइंट शुरू कर चुकी है. कहा कि आजादी के बाद, हमें जीडीपी के पहले ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में 58 साल लगे, अगले ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में 12 साल और तीसरे ट्रिलियन तक पहुंचने में सिर्फ 5 साल लगे. उन्‍होंने कहा कि मेरा अनुमान है कि अगले दशक के भीतर, भारत हर 18 महीने में अपनी जीडीपी में एक ट्रिलियन डॉलर जोड़ना शुरू कर देगा. यह हमें 2050 तक $25-$30 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर रखता है और भारत के शेयर बाजार पूंजीकरण को $40 ट्रिलियन से अधिक तक ले जाता है. उन्‍होंने शेयरधारकों के सामने कंपनी की बैंलेंसी शीट को भी रखा और बताया कि हमारा कुल EBITDA 36% बढ़कर 57,219 करोड़ रुपये हो गया है. इसी तरह कुल आय 85% बढ़कर 2,62,499 करोड़ रुपये हो गई. हमारी कुल PAT 82% बढ़कर 23,509 करोड़ रुपये हो गया. 
 
गुजरात के अहमदाबाद में हुआ गौतम अडानी का जन्‍म 
देश के नंबर दो कारोबारी गौतम अडानी का जन्‍म गुजरात के अहमदाबाद में 24 जून 1962 को हुआ.पिता शांति लाल और माता जी शांता बेन अडानी के 7 बच्‍चे थे. गौतम अडानी के पिता शांति लाल कपडे़ का कारोबार करते थे. उन्‍होंने अपनी बुनियादी शिक्षा एनसीएन स्‍कूल से पूरी की और 16 साल की उम्र में गौतम अडानी कारोबार की दुनिया में हाथ आजमाने के लिए मुंबई चले गए. 

ये भी पढ़ें: इन बैंकों के ग्राहकों को होने वाली है परेशानी, कहीं लिस्ट में आपका Bank भी तो नहीं?

हले कारोबार में नहीं मिली सफलता 
गौतम अडानी ने अपने कारोबारी सफर की शुरुआत हीरे के कारोबार से की. ये 1978 की बात है जब वो अहमदाबाद से मुंबई आए लेकिन इस काम में उन्‍हें सफलता नहीं मिली. 1981 में वापस आने के बाद उन्‍होंने भाई के साथ प्‍लास्टिक की फैक्‍ट्री में काम करने लगे. उसके बाद उन्‍होंने 1988 में कमोडिटी का एक्‍सपोर्ट इंपोर्ट करने वाली कंपनी की शुरुआत की. इस कंपनी का नाम अडानी एंटरप्राइजेस था. तभी 1991 में बतौर वित्‍त मंत्री मनमोहन सिंह ने जैसे ही आर्थिक सुधार लागू किए तो अडानी का ये कारोबार और डॉयवर्सिफाई हो गया. 

मुद्रा पोर्ट बना टर्निंग प्‍वॉइंट 
गौतम अडानी के कारोबारी जीवन में मुद्रा पोर्ट ने उन्‍हें बड़ा अवसर मुहैया कराया. 1995 गौतम अडानी के जीवन में बेहद सफल साल के तौर पर सामने आया. गुजरात सरकार ने फैसला किया कि वो मुद्रा पोर्ट का कामकाम निजी कंपनी के हाथों में देगी. इसके बाद 1996 में मुद्रा पोर्ट का काम गुजरात सरकार ने अडानी समूह को दे दिया. यही से अडानी पावर लिमिटेड अस्तित्‍व में आई. यहां से हासिल हुए अनुभव के आधार पर अडानी पोर्ट ने ऑस्‍ट्रेलिया में पोर्ट माइंस और रेलवे जैसे कारोबार में कदम रखा. 2010 में अडानी माइनिंग कारोबार में उतरे और उसके बाद 2011 में उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के अबॉट प्‍वॉइंट कोल टर्मिनल को 2.72 अरब डॉलर में खरीद लिया. आज अडानी की कंपनियों की नेटवर्थ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 109 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. 

भविष्‍य में अडानी समूह कर रहा है ये तैयारी 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

3 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

6 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें