✕

होम / बिजनेस / महाकुंभ में गौतम अडानी ने लगाई डुबकी, भंडारे में श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा प्रसाद

महाकुंभ में गौतम अडानी ने लगाई डुबकी, भंडारे में श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा प्रसाद

देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी प्रयागराज महाकुंभ में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. उन्होंने वहां पर खुद प्रसाद बनाया और भक्तों के बीत वितरित किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाकुंभ मेले में अभी तक करोड़ों की संख्या में लोग शामिल हो चुके हैं, कोई ऐसा दिन नहीं जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या गिरी हो, हर रोज अनगिनत लोग यहां देखे जा रहे हैं. इनमें ना केवल देश के बल्कि विदेश से भी लोग पर्यटक या भक्तों के रूप में यहां पहुंच रहे हैं. यही नहीं, इस लिस्ट में बड़ी-बड़ी हस्तियों ने भी दस्तक दी है, कुछ दिन पहले यहां स्टीव जॉब्स की पत्नी को देखा गया था, तो वहीं कुछ दिन बाद जया किशोरी भी यहां पूजा-अर्चना करते हुए देखी गई थी.

अभी फिर हाल ही में दुनिया के अरबपति गौतम अडानी भी अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं. उन्होंने यहां इस्कॉन पंडाल पर भंडारा करवाया, साथ ही त्रिवेणी संगम पर भी उन्हें पूजा करते हुए देखा गया है. उन्होंने कुंभ में सजावट और व्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद बोला. उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं.

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

गौतम अडानी ने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने कहा कि प्रयागराज आकर ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया की आस्था, सेवाभाव और संस्कृतियां यहीं मां गंगा की गोद में आकर समाहित हो गयी हैं. कुंभ की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाए रखने वाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा बलों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ और आखिरी में उन्होंने कहा कि मां गंगा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे.

पत्नी भी रहीं मौजूद

गौतम अडानी मंगलवार को महाकुंभ पहुंचे. उसके बाद वह सेक्टर 19 में इस्कॉन गए, जहां पर उन्होंने भक्तों के लिए महाप्रसाद बनाया और उसे वितरित भी किया. कुंभ में इस्कॉन और अडानी ग्रुप रोजाना लाखों लोगों को प्रसाद वितरित करता है. इसी में आज खुद अडानी ग्रुप के चेयरमैन शामिल हुए. गौतम अडानी के साथ उनकी पत्नी भी महाकुंभ में उनके साथ गईं. उन्हें भी प्रसाद बनाने में सहयोग करते हुए देखा गया.

हनुमान मंदिर भी पहुंचे गौतम अडानी

गौतम अडानी ने अपनी महाकुंभ यात्रा के दौरान त्रिवेणी में पूजा की और साथ ही हनुमान मंदिर के दर्शन भी करें हैं. महाकुंभ में प्रसाद वितरण के साथ साथ गौतम अडानी ने श्रद्धालुओं को आरती संग्रह बांटने के लिए गीता प्रेस के साथ भी हाथ मिलाया है. गौतम अडानी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा निशुल्क हैं. इसके लिए श्रद्धालुओं से कोई भी चार्ज नहीं लिया जा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

8 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

11 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

11 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

8 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

7 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

11 hours ago