होम / बिजनेस / कर्ज का बोझ घटाने के लिए Adani की बड़ी तैयारी, इस कंपनी में बेचेंगे हिस्सेदारी!  

कर्ज का बोझ घटाने के लिए Adani की बड़ी तैयारी, इस कंपनी में बेचेंगे हिस्सेदारी!  

अडानी समूह कर्ज के बोझ को जल्द से जल्द कम करना चाहता है. इसी के मद्देनजर समूह अंबुजा सीमेंट में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के असर से बाहर निकलने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं और उनमें कामयाब भी हुए हैं. अब उनका फोकस जल्दी से जल्दी ज्यादा से ज्यादा कर्ज चुकाने पर है, ताकि निवेशकों को विश्वास दिलाया जा सके कि घबराने वाली कोई बात नहीं है. इसी क्रम में वह अपनी कंपनी अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) की हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अंबुजा सीमेंट की करीब 4 से 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर अडानी समूह करीब 45 करोड़ डॉलर जुटाना चाहता है.

समूह ने नहीं की पुष्टि
अडानी समूह की तरफ से इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि समूह ब्लॉक डील के जरिए अंबुजा सीमेंट में अपनी 4 से 5% प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकता है. यदि ऐसा होता है, तो कर्ज का बोझ कम करने के लिए ये समूह के पहले एसेट्स की बिक्री होगी. अडानी समूह Ambuja Cement में हिस्सेदारी बेचकर करीब 45 करोड़ डॉलर हासिल कर सकता है. इससे उसे कर्ज चुकाने में काफी मदद मिल जाएगी. 

इतने में हुई थी डील
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले तक अडानी समूह कारोबार को विस्तार देने की योजना पर आक्रामक ढंग से अमल कर रहा था. इसी योजना के तहत पिछले साल यानी 2022 में उसने स्विस कंपनी होल्सिम से अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड का अधिग्रहण 10.5 अरब डॉलर में पूरा किया था. यह अडानी समूह का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण था. समूह की अंबुजा सीमेंट्स में 63.15 प्रतिशत और एसीसी में 56.69 प्रतिशत हिस्सेदारी है. 

दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक 
इन सीमेंट कंपनियों को खरीदने के बाद अडानी समूह देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बन गया है. फिलहाल अंबुजा सीमेंट और एसीसी की संयुक्त रूप से स्थापित क्षमता 6.75 करोड़ टन सालाना है. फिलहाल, इस मामले में आदित्य बिड़ला ग्रुप का अल्ट्राटेक सीमेंट पहले नंबर पर है. अल्ट्राटेक की 120 मिलियन टन प्रति वर्ष (mtpa) उत्पादन क्षमता है. उधर, Ambuja Cement में हिस्सेदारी बेचे जाने की खबर का असर उसके शेयरों पर भी दिखाई दिया. शुक्रवार को यह करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 378 रुपए पर बंद हुए थे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

8 hours ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

8 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

1 day ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

1 day ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

1 day ago


बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

3 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

17 minutes ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

38 minutes ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

4 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

1 hour ago