होम / बिजनेस / फिर शॉपिंग के मूड में Adani, 100% हिस्सेदारी के लिए अब इस पर लगाया दांव 

फिर शॉपिंग के मूड में Adani, 100% हिस्सेदारी के लिए अब इस पर लगाया दांव 

2023 के आखिरी दिनों में गौतम अडानी एक और बड़ी शॉपिंग करने जा रहे हैं. उन्होंने इसके लिए एक परचेज एग्रीमेंट साइन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) एक और खरीदारी करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (Adani Energy Solutions), जिसे पहले अडानी ट्रांसमिशन के नाम से जाना जाता था, ने हलवद ट्रांसमिशन लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट पर दस्तखत किया है. अडानी ने यह समझौता PFC कंसल्टिंग लिमिटेड के साथ किया है, जिसके पास फिलहाल हलवद ट्रांसमिशन की हिस्सेदारी है. इस खबर के सामने आने के बाद अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 0.78% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. 

300 करोड़ आएगा खर्चा
हलवद ट्रांसमिशन लिमिटेड (Halvad Transmission) एक स्पेशल पर्पज व्हीकल है, इसे PFC कंसल्टिंग लिमिटेड ने बनाया है. इसका मकसद फेज 3 पार्ट A पैकेज के तहत गुजरात के खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से 7 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी निकालना है. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसने टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटेटिव बिडिंग (TBCB) प्रोसेस के जरिए यह प्रोजेक्ट जीता है और कंपनी अगले 24 महीने में इसे चालू कर देगी. कंपनी करीब 301 किलोमीटर के ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के निर्माण, संचालन और रखरखाव पर करीब 3000 करोड़ रुपए खर्च करेगी. प्रोजेक्ट में 765kV हलवद स्विचिंग स्टेशन का निर्माण भी शामिल है. 

ये भी पढ़ें - Dish TV के शेयरधारकों ने उठाया चौंकाने वाला कदम, लगभग पूरे Board को किया बाहर!

रफ्तार पकड़ रहे हैं शेयर 
बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में भी भारी गिरावट आई थी. लगातार काफी समय तक कंपनी के शेयर निवेशकों को मायूस करते रहे. हालांकि, हिंडनब्वर्ग रिपोर्ट का असर कम होने के बाद इसने रफ्तार पकड़नी शुरू की और आज बढ़त के साथ 1,054.30 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. अडानी ट्रांसमिशन में इन्वेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स का भी पैसा लगा हुआ है. इसी साल जुलाई में राजीव जैन की इस अमेरिकी कंपनी ने अडानी ट्रांसमिशन में 3 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी थी. यह सौदा 2,633 करोड़ रुपए में हुआ था. इससे अडानी ट्रांसमिशन में GQG पार्टनर्स की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 6.54 फीसदी हो गई थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

29 minutes ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

29 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.