होम / बिजनेस / Adani ने किसके लिए कहा - हमें बदनाम करने की साजिश रची गई?

Adani ने किसके लिए कहा - हमें बदनाम करने की साजिश रची गई?

अडानी एंटरप्राइजेज की सालाना बैठक में गौतम अडानी ने एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे खिलाफ साजिश रची गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को आए काफी समय गुजर चुका है, लेकिन अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) उससे मिले दर्द को अब तक भूले नहीं हैं. अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) को संबोधित करते हुए अडानी हिंडनबर्ग का जिक्र करने से खुद को नहीं रोक सके. उन्होंने कहा कि अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म की रिपोर्ट अडानी समूह को बदनाम करने के लिए लिखी गई थी. इस रिपोर्ट में जानबूझकर गलत तथ्य दिए गए, ताकि हमारी छवि धूमिल की जा सके. 

ट्रैक रिकॉर्ड है गवाही
गौतम अडानी ने आगे कहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट Adani Group की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और हमारी कंपनियों के शेयरों के भाव नीचे गिराकर प्रॉफिट कमाने के उद्देश्य से लाई गई थी. उन्होंने कहा कि अडानी एंटरप्राइजेज के FPO को पूरी तरह सब्सक्राइब किए जाने के बावजूद निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए वापस ले लिया गया और इन्वेस्टर्स की पूरी रकम लौटा दी गई. हमारा ट्रैक रिकॉर्ड खुद हमारी मजबूती की गवाही देता है. इस दौरान अडानी ने मुश्किल वक्त में साथ देने वाले सभी निवेशकों को धन्यवाद भी दिया.  

सुधर रही वित्तीय सेहत
गौतम अडानी ने बताया है कि वित्त वर्ष-23 के दौरान समूह का EBIDTA ( Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation, and Amortization) 36% की ग्रोथ दर्ज करने में सफल रहा. यह बढ़कर 57,219 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, कुल आय 85 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 2.62 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है. अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा है कि टैक्स भुगतान के बाद प्रॉफिट भी 82% उछाल के साथ 23,509 करोड़ रुपए हो गया. इन सबके अलावा नेट डेट EBIDTA रेशियो 3.2x से घटकर 2.8x पर आ गया. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह ने कर्ज चुकाने पर ज्यादा फोकस किया है. इस रिपोर्ट की वजह से ग्रुप को अपनी विस्तार की योजनाओं अपर ब्रेक लगाना पड़ा था. 

आसान नहीं है भूलना
गौतम अडानी के लिए हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को भूलना आसान नहीं है. क्योंकि इस रिपोर्ट ने उन्हें चौतरफा नुकसान पहुंचाया है. इसी साल जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई थी. रिपोर्ट में अडानी समूह पर शेयरों के भाव में हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप लगे थे. इसके तुरंत बाद समूह की कंपनियों के शेयर जमीन पर आने लगे और गौतम अडानी की पर्सनल वेल्थ तेजी से घटती चली गई. रिपोर्ट से पहले तक अडानी एशिया के नंबर 1 रईस थे और दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच चुके थे. उस समय उनकी नेटवर्थ 131.3 अरब डॉलर पहुंच गई थी, और आज यह घटकर 60.5 अरब डॉलर रह गई है.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

17 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

10 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

13 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago