होम / बिजनेस / अंबानी की अमीरी से बस इतना पीछे हैं अडानी, 1 दिन में कमा लिए इतने अरब 

अंबानी की अमीरी से बस इतना पीछे हैं अडानी, 1 दिन में कमा लिए इतने अरब 

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में गौतम अडानी अब 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं और मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) के 'बुरे दिन' साल गुजरने के साथ ही खत्म हो गए हैं. अब उन्हें हर तरफ से अच्छी खबरें ही मिल रही हैं. अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी फिर 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं. इस उपलब्धि के मायने इसलिए भी काफी ज्यादा हैं, क्योंकि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद यह पहला मौका है जब अडानी की दौलत का आंकड़ा 100 अरब डॉलर के पर पहुंचा है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, अडानी की दौलत में बुधवार 2.73 अरब डॉलर की तेजी आई और उनकी नेटवर्थ 101 अरब डॉलर पहुंच गई. 

इसलिए बड़ी है ये उपलब्धि
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल 24 जनवरी को अडानी समूह को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में हेराफेरी सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. इसके बाद अडानी की कंपनियों के शेयरों में सुनामी आ गई थी. हालांकि, अब अडानी समूह उस रिपोर्ट के प्रभाव से बाहर निकल आया है और उसकी कंपनियां स्टॉक मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी की नेटवर्थ में 80 अरब डॉलर से अधिक गिरावट आई थी.

अंबानी की इतनी है दौलत
100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल होकर अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इस साल उनकी नेटवर्थ में 16.4 अरब डॉलर बढ़ी है. इसी के साथ अडानी और अंबानी की दौलत का फासला भी कम हो गया है. अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 108 अरब डॉलर है. बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 1.01 अरब डॉलर इस साल अब तक 11.8 अरब डॉलर की तेजी आई है. जिस रफ्तार से अडानी की दौलत में इजाफा हो रहा है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि जल्द ही वह रईसी के मामले में फिर अंबानी से आगे निकल जाएंगे. मालूम ही कि 100 अरब डॉलर क्लब में फिलहाल 12 अरबपति शामिल हैं, जिनमें 9 अमेरिका, 2 भारत के और एक फ्रांस का है.

कौन, कितना है अमीर?
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में Tesla के मालिक एलन मस्क 205 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं. उनके बाद Amazon फाउंडर जेफ बेजोस का नंबर आता है. उसकी नेटवर्थ 196 अरब डॉलर है. लिस्ट में फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट 186 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं. चौथे नंबर पर फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग (169 अरब डॉलर), 5वें स्थान पर बिल गेट्स (146 अरब डॉलर), छठे नंबर पर स्टीव बालमर (143 अरब डॉलर), 7वें पायदान पर निवेशक वॉरेन बफे (132 अरब डॉलर), 8वें नंबर पर लैरी पेज (131 अरब डॉलर), 9वें नंबर पर लैरी एलिसन (131 अरब डॉलर) और 10वें स्थान पर सर्गेई ब्रिन  हैं, जिनकी नेटवर्थ 125 अरब डॉलर है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

17 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

21 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

21 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

22 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

21 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

17 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

19 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

20 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

21 hours ago