होम / बिजनेस / आज खुश तो बहुत होंगे Adani, अरबपतियों की लिस्ट में बड़ी छलांग

आज खुश तो बहुत होंगे Adani, अरबपतियों की लिस्ट में बड़ी छलांग

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट 24 जनवरी को आई थी. इसके बाद से अडानी ग्रुप के बुरे दिन शुरू हो गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में आई तेजी के साथ ही गौतम अडानी (Gautam Adani) की पर्सनल वेल्थ भी बढ़ रही है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अरबपति कारोबारियों की लिस्ट में गौतम अडानी अब 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं और उनकी नेटवर्थ बढ़कर 49.8 अरब डॉलर हो गई है. इतना ही नहीं, उनकी अमीरी में एक ही दिन में रिकॉर्ड 5.08 अरब डॉलर का उछाल आया है.

11 अरब डॉलर की बढ़ोतरी
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट 24 जनवरी को आई थी. इसके बाद से अडानी ग्रुप के बुरे दिन शुरू हो गए थे. समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही थी. अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में लोअर सर्किट लग रहा था, लेकिन अब इनमें तेजी का माहौल है. इसी के साथ अडानी की नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि पिछले तीन-चार दिनों में उनकी संपत्ति में 11 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. कुछ दिन पहले तक उनकी नेटवर्थ 31 अरब डॉलर तक आ गई थी. 

अंबानी की अमीरी भी बढ़ी
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें, तो दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में वह 11वें नंबर पर हैं. उनकी नेटवर्थ एक दिन में 2.67 अबर डॉलर तक बढ़ गई है, जबकि अंबानी की कुल नेटवर्थ अब 82.6 अरब डॉलर है. हिंडनबर्ग रिपोर्ट से पहले की बात की जाए, तो अंबानी और अडानी की दौलत में जमीन-आसमान का फासला हो गया था. अडानी काफी आगे थे, और अंबानी पीछे. हालांकि, अब तस्वीर पूरी तरह उलट गई है. अडानी के सिर से एशिया के सबसे अमीर कारोबारी का ताज भी छिन गया है.

रिकवरी मोड में अडानी
गौतम अडानी इस साल की शुरुआत में अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे और माना जा रहा था कि वो जल्द ही नंबर वन की पोजीशन पर आ सकते हैं. लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने सबकुछ बदल दिया. अडानी अरबपतियों की लिस्ट में पहले टॉप 10 फिर टॉप 20 और बाद में टॉप 30 से भी बाहर हो गए थे. हालांकि, अब वह रिकवरी मोड में हैं. जिस तरह से अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी नजर आ रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अडानी जल्द ही टॉप 10 में वापसी कर लेंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

3 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

4 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

4 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

4 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

7 hours ago

बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

3 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

4 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

4 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

7 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

9 hours ago