होम / बिजनेस / कल गर्दिश में थे सितारे, आज पूरी कायनात है साथ; Adani ने लगा दी पैसों की ढेरी

कल गर्दिश में थे सितारे, आज पूरी कायनात है साथ; Adani ने लगा दी पैसों की ढेरी

गौतम अडानी के लिए पिछला साल काफी बुरा गुजरा था, लेकिन इस साल की शुरुआत उनके लिए काफी अच्छी रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए नए साल की शुरुआत शानदार रही. एक तरफ जहां अडानी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली. वहीं, दूसरी तरफ उनकी दौलत का ग्राफ एकदम से खड़ा हो गया. पिछले तीन दिनों में अडानी ने कमाई के मामले में दुनिया के अधिकांश अमीरों को पीछे छोड़ दिया है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, इस साल अब तक अडानी की संपत्ति 5.64 अरब डॉलर बढ़ी है. इसमें 4.01 अरब डॉलर का इजाफा, तो अकेले बुधवार को ही हो गया. बता दें कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी को बड़ी राहत दी थी. इसके बाद उनकी कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला.  

14वें सबसे बड़े अमीर
2024 की शुरुआत में गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक पायदान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर आ गए हैं. खासबात ये है कि अडानी टॉप गेनर हैं. लिस्ट में शामिल टॉप 20 अरबपतियों में सबसे ज्यादा कमाई अडानी ने की है. जहां नए साल के पहले तीन दिनों में एलन मस्क और जेफ बेजोस से लेकर कई दूसरे दिग्गज कारोबारियों ने दौलत गंवाई है, वहीं अडानी की दौलत में इजाफा हुआ है. मस्क ने 8.98 अरब डॉलर गंवाए हैं. इसी तरह, बेजोस को 3.60 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. बर्नार्ड अर्नाल्ट महज तीन दिनों में 11.6 अरब डॉलर गंवा चुके हैं. इस दौरान, एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की दौलत में भी कमी आई है. उनकी नेटवर्थ घटकर 96.2 अरब डॉलर रह गई है. 

ये भी पढ़ें - Adani Group की इस कंपनी के मैनेजमेंट में हुआ बड़ा बदलाव, नई भूमिका में करण अडानी

इन्होंने 35 अरब डॉलर गंवाए
दुनिया के टॉप-10 अमीरों में से मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट को छोड़कर सभी के लिए साल 2024 का आगाज अच्छा नहीं रहा. 10 में से 9 अरबपतियों ने पहले तीन दिनों में ही लगभग 35 अरब डॉलर गंवाए हैं. इनमें सबसे अधिक नुकसान बर्नार्ड अर्नाल्ट, एलन मस्क और जेफ बेजोस को हुआ है. वहीं, बिल गेट्स ने 1.17 अरब डॉलर और लैरी एलिसन ने इस दौरान 1.97 अरब डॉलर गंवा दिए हैं. मुकेश अंबानी अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं, बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 96.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आई थी. 

इस साल जमकर होगी कमाई!
गौतम अडानी दौलत के मामले में पिछले साल टॉप लूजर रहे थे. उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा दौलत गंवाई थी. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, पिछले साल अडानी की नेटवर्थ में 36.3 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई, जो दूसरे अरबपतियों के मुकाबले ज्यादा थी. जबकि इस साल की शुरुआत उन्होंने दूसरों से ज्यादा कमाई के साथ की है, यानी वह टॉप गेनर बन गए हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अडानी समूह के निवेशकों का विश्वास बढ़ा है. साथ ही नए निवेशक भी अडानी समूह में पैसा लगाने के लिए आकर्षित होंगे. ऐसे में यह साल समूह के लिए काफी अच्छा रहा सकता है. यह भी संभव है कि पिछले साला गौतम अडानी ने जितना गंवाया, उससे ज्यादा वह इस साल कमा लें. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago