✕

होम / बिजनेस / क्या इस पावर कंपनी के शेयरों को लगने वाले हैं पंख, सामने आया अडानी का नाम

क्या इस पावर कंपनी के शेयरों को लगने वाले हैं पंख, सामने आया अडानी का नाम

खबर है कि गौतम अडानी एनर्जी सेक्टर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक कंपनी पर दांव खेल सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) पावर सेक्टर पर पकड़ मजबूत करना चाहते हैं और इसी क्रम में वह एक कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकते हैं. माना जा रहा है कि मुश्किल दौर से गुजर रही पावर ट्रेडिंग कंपनी PTC India पर अडानी समूह दांव खेल सकता है. हालांकि, समूह की तरफ से इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है.

जल्द मिल सकती हैं बोलियां
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि PTC India के लिए इस महीने के अंत तक बोलियां भी आ जाएंगी. अडानी समूह संभावित बोलीदाताओं में शामिल हो सकता है. यदि ऐसा होता है, तो PTC इंडिया के शेयरों को पंख लगना तय है. पिछले एक साल में इस शेयर में 24.23% की गिरावट आई है. हालांकि, बीते 5 दिनों में इसने 2.09% रिटर्न भी दिया है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अडानी का नाम सामने आने से इसमें तेजी का रुख देखने को मिल सकता है.  

ये कंपनियां बेच सकती हैं हिस्सेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स में PTC India के एक प्रतिनिधि की तरफ से बताया गया है कि फर्म को अपनी प्रमोटर कंपनियों द्वारा ऐसी किसी हिस्सेदारी की बिक्री की जानकारी नहीं है. बता दें कि NTPC, NHPC, पावर फाइनेंस कॉर्प और पावर ग्रिड कॉर्प PTC की प्रमोटर कंपनियां हैं. ये सभी 4-4 फीसदी की हिस्सेदारी बेच सकती हैं. हालांकि, इन कंपनियों की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

1999 में हुई थी शुरुआत
यदि अडानी समूह PTC India में हिस्सेदारी खरीदता है, उससे एनर्जी सेक्टर में समूह की पकड़ मजबूत होगी. समूह पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन में भी सक्रिय है. बिकने वाली कंपनी की बात करें तो PTC India को पावर ट्रेडिंग कॉर्प ऑफ इंडिया के रूप में जाना जाता था. इसे वर्ष 1999 में एक सार्वजनिक-निजी साझेदारी के रूप में शुरू किया गया था. फिलहाल, कंपनी का शेयर 83.20 रुपए के भाव पर मिल रहा है, लेकिन अगर अडानी इस डील को फाइनल कर लेते हैं, तो इसका रॉकेट बनना तय है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

23 minutes ago

मेनबोर्ड IPO से फंड जुटाने में 30% की बढ़ोतरी, सितंबर में ही आए 94% फंड; 71 कंपनियों ने शेयर बाजार में रखा कदम

अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों ने कुल 84,400 करोड़ रुपये जुटाए, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में जुटाए गए 64,900 करोड़ रुपये के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है.

27 minutes ago

अब मनमाना हवाई किराया नहीं वसूल सकेंगी एयरलाइंस? सरकार ने बदले विमानन क्षेत्र के नियम

नए नियमों में हवाई टिकटों की कीमतों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. इसके तहत एयरलाइंस को बुकिंग के दौरान और टिकट जारी करते समय यात्रियों को कुल भुगतान की जाने वाली राशि स्पष्ट रूप से बतानी होगी.

56 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

1 hour ago

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

16 hours ago


बड़ी खबरें

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

23 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

1 hour ago

मेनबोर्ड IPO से फंड जुटाने में 30% की बढ़ोतरी, सितंबर में ही आए 94% फंड; 71 कंपनियों ने शेयर बाजार में रखा कदम

अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों ने कुल 84,400 करोड़ रुपये जुटाए, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में जुटाए गए 64,900 करोड़ रुपये के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है.

27 minutes ago

अब मनमाना हवाई किराया नहीं वसूल सकेंगी एयरलाइंस? सरकार ने बदले विमानन क्षेत्र के नियम

नए नियमों में हवाई टिकटों की कीमतों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. इसके तहत एयरलाइंस को बुकिंग के दौरान और टिकट जारी करते समय यात्रियों को कुल भुगतान की जाने वाली राशि स्पष्ट रूप से बतानी होगी.

56 minutes ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

17 hours ago