होम / बिजनेस / Adani Group बनाएगा ऐसा Energy Park, जो अंतरिक्ष से भी आएगा नजर

Adani Group बनाएगा ऐसा Energy Park, जो अंतरिक्ष से भी आएगा नजर

गौतम अडानी ने 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' में दो लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप (Adani Group) एक ऐसा एनर्जी पार्क (Energy Park) तैयार कर रहा है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा. दरअसल, अडानी समूह गुजरात में दो लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश करने वाला है और यह पार्क इसी का हिस्सा है. 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' में अडानी ने निवेश की घोषणा करते हुए कहा कि इससे राज्य में एक लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे. उन्होंने बताया कि पिछली समिट में समूह ने 55,000 करोड़ रुपए के निवेश का वादा किया था, जिसमें से 50,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया जा चुका है.

25 वर्ग किलोमीटर में बनेगा
गौतम अडानी ने कहा कि हम कच्छ में 25 वर्ग किलोमीटर में फैला 30 गीगावॉट क्षमता वाला एक ग्रीन एनर्जी पार्क बना रहे हैं, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा. 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए हम ग्रीन सप्लाई चेन का विस्तार कर रहे हैं और सबसे बड़े इंटिग्रेटेज रिन्यूएबल एनर्जी ईकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं. जिसमें सोलर पैनल्स, विंड टर्बाइन्स, हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइसिस, ग्रीन अमोनिया और PVC शामिल है. साथ ही कॉपर और सीमेंट प्रोडक्शन के विस्तार पर भी केंद्रित हैं. अडानी ने आगे कहा कि साल 2014 के बाद से भारत ने GDP में 185% और प्रति व्यक्ति आय में 165% की वृद्धि हासिल की है, जो भू-राजनीतिक तथा वैश्विक महामारी संबंधी चुनौतियों को देखते हुए अद्भुत है.

ये भी पढ़ें - देश के हर शहर में होगी Starbucks की पहुंच, TATA ने बनाई है बड़ी योजना

TATA, Maruti का भी ऐलान
वहीं, वाइब्रेंट गुजरात समिट में टाटा समूह और मारुति सुजुकी इंडिया ने भी निवेश का ऐलान किया है. टाटा ग्रुप राज्य के धोलेरा में एक सेमीकंडक्टर कारखाने लगाएगा. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने यह भी कहा कि समूह दो महीने में साणंद में लिथियम आयन बैटरी बनाने के लिए फैक्ट्री शुरू करने वाला है. चंद्रशेखरन ने कहा कि सेमीकंडक्टर कारखाने के लिए बातचीत पूरी होने वाली है. जबकि सुजुकी इंडिया गुजरात में अपना दूसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए 35000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. इस प्लांट की क्षमता सालाना 10 लाख यूनिट तक होगी. इससे गुजरात में कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता 20 लाख यूनिट हो जाएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

19 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

22 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

22 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

23 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

19 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

23 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

22 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

22 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

23 hours ago