✕

होम / बिजनेस / अडानी को हिंडनबर्ग वाला दर्द दे गई बाजार में आई सुनामी, एक ही झटके में गंवाए 24.9 अरब डॉलर

अडानी को हिंडनबर्ग वाला दर्द दे गई बाजार में आई सुनामी, एक ही झटके में गंवाए 24.9 अरब डॉलर

शेयर बाजार में मंगलवार को आई सुनामी में गौतम अडानी को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद शेयर बाजार में आई सुनामी गौतम अडानी (Gautam Adani) को एक ही झटके में अरबों का नुकसान दे गई. अडानी की लगभग सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयर आसमां से सीधे जमीं पर आ गिरे. समूह की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises का शेयर कल 19% से ज्यादा लुढ़क गया. अडानी पोर्ट्स में करीब 22 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. इसी तरह, अडानी पावर भी करीब 18% नीचे आ गया. इसके चलते गौतम अडानी की दौलत का पहाड़ कुछ हद तक दरका और दुनिया के अमीरों की लिस्ट में वह कुछ पायदान लुढ़क गए.

कमाने से ज्यादा गंवाया
बाजार में आई सुनामी के चलते गौतम अडानी ने एक ही दिन में 24.9 अरब डॉलर (करीब 208129 करोड़ रुपए) गंवा दिए. अडानी 100 अरब डॉलर क्लब से भी बाहर हो गए हैं. दुनिया के अमीरों की लिस्ट यानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अडानी 15वीं पोजीशन पर चले गुए हैं. जबकि एक जून को वह 11वें नंबर पर थे. कल आई इस गिरावट के बाद गौतम अडानी की कुल संपत्ति अब 97.5 अरब डॉलर रह गई है. इससे पहले, एक जून को अडानी की दौलत एक दिन में 5.45 अरब डॉलर बढ़कर 111 अरब डॉलर पहुंच गई थी और एशिया के सबसे रईस का खिताब वापस उनके पास आ गया था. मंगलवार की गिरावट से पहले तक अडानी इस साल अब तक 13.2 अरब डॉलर कमा चुके थे.

अंबानी को भी हुआ नुकसान
अडानी के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भी बाजार में गिरावट से नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने दिन में 8.99 अरब डॉलर का नुकसान उठाया है. मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 6.76% टूटे. इसके चलते अंबानी की दौलत में कमी देखने को मिली. 106 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं. इस साल अब तक उन्होंने 10 अरब डॉलर की कमाई की है, जिसमें से करीब 9 डॉलर वह एक ही दिन में गंवा चुके हैं. यदि आज भी बाजार में बड़ी गिरावट आती है और अंबानी-अडानी की कंपनियों के शेयर लुढ़कते हैं, तो दोनों की संपत्ति का ग्राफ भी और नीचे आ जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

29 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

41 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

2 hours ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

29 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

41 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.